एक्सप्लोरर

Agra Metro: आगरा में मेट्रो पर लगाया गया 29.25 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना, जानिए- क्या है वजह?

Agra News: आगरा में यूपी मेट्रो पर प्रदूषण बोर्ड ने भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. यूपी मेट्रो पर 14 सितंबर से 30 नवंबर 2021 तक धूल उड़ाने को लेकर कार्रवाई की गई है.

Agra Metro News: ताज नगरी आगरा (Agra) में पर्यावरण (Environment) को नुकसान पहुंचाने की वजह से यूपी मेट्रो (UP Metro) पर प्रदूषण बोर्ड (Pollution Control Board ) ने भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. यूपी मेट्रो पर 14 सितंबर से 30 नवंबर 2021 तक धूल उड़ाने पर कार्रवाई की गई है. फिलहाल जुर्माना अधिरोपित कर नोटिस (Notice) जारी कर दिया गया है. दरअसल, पीएसी मैदान पर मेट्रो डिपो (Metro Depot) निर्माण और फतेहाबाद रोड (Fatehabad Road) पर लाइन बिछाने के दौरान प्रदूषण का फैलाने का आरोप लगा है. कई चेतावनी के बाद भी जब यूपी मेट्रो ने धूल नियंत्रण के उपाय नहीं किए तब ये सख्त कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की है.

यूपी मेट्रो पर क्यों लगा भारी-भरकम जुर्माना
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का आरोप है कि यूपी मेट्रो ने लगातार 78 दिनों तक पर्यावरण को क्षति पहुंचाया. बार-बार चेतावनी के बावजूद यूपी मेट्रो की तरफ से कोई उपाय नहीं किया. जिसके बाद जुर्माने की यह कार्रवाई की गई है. हर दिन के लिए 37,500 रुपये की पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाई गई है. बता दें कि इसके पूर्व में प्रदूषण को लेकर एनएचएआई पर भी 6 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था.

UP News: 'आजम खान और अब्दुल्ला आजम को लेकर पुलिस के पास नहीं है कोई जानकारी', सुरक्षा वापसी पर बोले अपर पुलिस अधीक्षक

जुर्माना लगाने पर क्या बोले अधिकारी 
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्तूबर से 11 नवंबर तक रेल लाइन बिछाने और शेड निर्माण के दौरान धूल नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद एनजीटी के आदेश पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति का नोटिस जारी किया. जुर्माने के साथ मेट्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31 ए के तहत नोटिस भी जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में बड़ी बगावत! बागी नेताओं का दावा- कल हजारों कार्यकर्ता छोड़ेंगे पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget