एक्सप्लोरर

Hardoi: अमृत योजना के तहत खुदी नाली में फंसी छात्र की स्कूटी, पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

UP News: हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुचे अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला

Road Accident: हरदोई (Hardoi) के कोतवाली शहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां के कोतवाली शहर (Kotwali City) में सर्कुलर रोड (Circular Road) पर कन्हई पुरवा के पास अमृत योजना के तहत खुदी नाली में छात्र की स्कूटी फंस गई. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर स्कूटी के ऊपर चढ़ गया, जिसमें दबकर स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जाम लगा दिया. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सिटी, नगर मजिस्ट्रेट व शहर कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

प्रशासन की लापरवाही से गई छात्र की जान

कोतवाली शहर के कन्हई पुरवा निवासी अमित राठौर इंटर का छात्र था. बुधवार की शाम को वह किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर शहर में गया था. वापस लौटते वक्त उसकी स्कूटी सर्कुलर रोड के किनारे अमृत योजना के तहत खुदी नाली में फंस गई. इसी बीच तेज रफ्तार एक टैक्टर पीछे से आया और उसने स्कूटी को रौंद दिया. हादसे में स्कूटी सवार अमित राठौर की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे से गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी. जाम की सूचना पाकर सीओ सिटी विनोद द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता, शहर कोतवाल संजय पांडेय व कई चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया और कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा. लगभग 30 मिनट तक जाम लगे रहने से लखनऊ चुंगी से लेकर बिलग्राम चुंगी व सिनेमा चौराहे तक ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई. 

हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट सदानंद ने बताया की अमृत योजना के तहत खोदी गई नाली को बंद न करने को लेकर पहले भी शिकायत मिली थी. नालियों को बंद करने के लेकर प्रशासन की ओर से पहले भी निर्देश दिया गया था  लेकिन कर्मचारियों की ओर से ऐसा नहीं किया. अब इस मामले में जांच कराकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: UP Bypolls: अखिलेश-डिंपल यादव से मुलाकात के बाद चाचा शिवपाल बोले- 'अब हम अपने खून-पसीने से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget