एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: मेरठ आईजी ने नगर निकाय चुनाव के लिए बनाया एक्शन प्लान, एक हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

Meerut News: मेरठ आईजी ने एक्शन प्लान को ऑपरेशन चुनाव नाम दिया है. इसके तहत आईजी ने अपराधियों की क्राइम कुंडली तैयार करा ली है. ताकि चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर माहौल खराब ना हो सके.

Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) शांतिपूर्ण और बिना किसी बाधा के संपन्न हो, इसके लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. मेरठ आईजी ने एक्शन प्लान को ऑपरेशन चुनाव नाम दिया है. इसके तहत मेरठ रेंज के सभी जिलों में तेजी से काम चल रहा है. चुनाव से ठीक पहले मेरठ रेंज में अब तक एक हजार से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

इसी के साथ पुलिस का अपराधियों को सीधा मैसेज भी है कि चुनाव के दौरान या तो जेल में रहो या फिर प्रदेश से बाहर रहो. दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चुनाव के लिहाज से सबसे संवेदनशील माना जाता है. इसीलिए पुलिस का खास फोकस एनसीआर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने में है. पुलिस ने इसके लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया है. बात करें मेरठ रेंज की तो आईजी प्रवीण कुमार ने चुनाव को लेकर कमान संभाल ली है. 

आईजी ने तैयार किया ये एक्शन प्लान
ऑपरेशन चुनाव के तहत आईजी ने अपराधियों की क्राइम कुंडली तैयार करा ली है. इलाके में रहने वाले अपराधी, वारंटी, उपद्रवी और असामाजिक तत्व पुलिस की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं. गैंगस्टर, भूमाफिया और गंभीर अपराधों में दोषियों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है. इसके अलावा हर थाने में कितने वार्ड हैं इन वार्डों में मूलभूत समस्या झगड़े और जनता की जरूरतों पर भी फोकस किया गया है. ताकि चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर माहौल खराब ना हो सके.

आईजी रेंज प्रवीण कुमार की माने तो ऑपरेशन चुनाव पर काम करना शुरू कर दिया गया है. जिसके तहत अब तक एक हजार से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. वहीं असामाजिक तत्व और माहौल खराब करने वाले लोगों को चिन्हित करके मुचलका पाबंद कर दिया गया है. ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है. इसके अलावा आईजी ने अपराधियों के लिए भी एक बड़ा मैसेज दिया है. उनकी माने तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव को प्रभावित और माहौल खराब करने वाले खुराफातियों का इलाज पुलिस सख्ती से कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अपराधियों की जगह या तो जेल में है या फिर प्रदेश के बाहर है.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav: क्या BJP से मेयर का चुनाव लड़ेंगी मुलायम सिंह यादव की बहू? पार्टी यहां से बना सकती है उम्मीदवार

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget