एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: 'बीजेपी के डर से विरोधी नहीं निकल रहे...', ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दी ये चुनौती

UP Nagar Nikay Chunav: भदोही के गोपीगंज नगरपालिका सीट पर दूसरे दौर का चुनाव 11 मई को होगा. बीजेपी को मजबूती प्रदान करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित किया.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) को पूर्वांचल के चुनावी रण में उतारकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. भदोही में ब्रजेश पाठक ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे. बीजेपी से गीपोगांज नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बृजेश गुप्ता चुनाव मैदान में हैं. सभा को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे आगे है और विरोधी दल के नेता डर के मारे चुनाव प्रचार करने नहीं निकल रहे हैं. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव जीतने की चुनौती दी.

'सपा सरकार में गुंडे-माफिया से लोग थे परेशान'

भदोही के गोपीगंज नगरपालिका सीट पर दूसरे दौर का चुनाव 11 मई को होगा. बीजेपी को मजबूती प्रदान करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित किया. नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं चलाई. हर क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हुआ और लगातार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गुंडे, माफिया और बदमाशों से आम जनता परेशान थी किन अब लोग कानून व्यवस्था और गरीबों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं से बीजेपी पर बड़ा भरोसा जता रहे हैं.

BJP की लगातार जीत पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?

बीजेपी की लगातार जीत का कारण लोगों का भरोसा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी की जीत हर जगह है. हमारी गोपनीय रिपोर्ट, जनता की रिपोर्ट और तो और चक्की चौराहों सहित चाय पान की दुकानों से भी पता किया है कि बीजेपी प्रदेश के हर जिलों से जीत रही है. पीएम मोदी को घेरने के लिए विपक्ष का फिर महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि इस तरह के गठबंधन 1989 से लगातार हो रहे हैं और इसका कोई मतलब नहीं. महागठबंधन हमेशा फेल ही साबित हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से बीजेपी 75 सीटें जीतेगी. 

UP Politics: वरुण गांधी ने की जवाहरलाल नेहरू की तारीफ, कहा- 'आज एक आदमी गांव का पंच बन जाए तो...'

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget