एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल यादव का चौंकाने वाला दावा, बताया कौन BJP नेता कर रहा सपा की मदद?

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने निकाय चुनाव को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन है. वहीं निकाय चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि मंगलवार को निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन होगा. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया है कि बीजेपी (BJP) नेता सपा की जीत में मदद कर रहे हैं. 

सपा नेता ने कहा, "पूरे राज्य में सपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है. हम इटावा में तो लगे ही हुए हैं, इटावा तो हमारा क्षेत्र ही है. यहां तो सपा के सभी कार्यकर्ता भी लगे हैं. यहां कोई पार्टी में कमजोरी नहीं है. कल यहां एक मंत्री आए थे और एक औरैया में मंत्री आए थे. तब वो जनता से निराश थे. केवल अधिकारियों को निर्देश देकर जाते हैं. यहां पर भी कल मंत्री कह कर ही गए हैं. अपना विभाग को पूरी तरह से वेंटीलेटर पर डाल दिया है."

Suar Bypoll 2023: आजम खान बोले- 'मुझे क्या पता था बिल्ली ही चोर है, मलाई चट कर गई', बीजेपी को लेकर कही ये बात

कौन कर रहा है सपा की मदद?
शिवपाल यादव ने कहा, "वो केवल यहां के अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि किसी भी कीमत पर चुनाव जीताना है. लेकिन इटावा हमारा ग्रह जनपद है, जनता हमारा परिवार है. इटावा की जनता सब जानती है कि इटावा में विकास केवल सपा सरकार में ही हुआ है." उन्होंने ब्रजेश पाठक पर आरोप लगाया है कि डिप्टी सीएम बीजेपी के हैं लेकिन समाजवादी को जिताने का काम इलाहाबाद में भी कर रहे हैं और हो सकता है कि कल यहां भी कह के गए हों.

उन्होंने कहा, "बीजेपी के मंत्री बेईमान हैं. अपने विभाग संभाल नहीं पाते हैं. विभागों का बजट लौट जाता है. ये झूठ बोलने की ट्रेनिंग देते हैं." परिवारवाद वाले सवाल पर सपा नेता ने कहा, "हमारी पार्टी परिवारवाद नहीं है. सपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है और जनता सपा को जिताती है. बीजेपी के मुख्यमंत्री और मंत्री सभी जगह इसलिए चुनावी रैली कर रहे हैं कि उनको लगता है हम जीत नहीं पाएंगे और अधिकारियों के दम पर चुनाव बीजेपी जीतना चाहती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget