एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के बीच सीएम योगी का सख्त निर्देश, सभी थानों में लगेंगे CCTV कैमरे

UP Nikay Chunav: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के बीच सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाली सेवा यूपी-112 को लेकर निर्देश दिया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाली सेवा यूपी-112 और महिला और बाल सुरक्षा संगठन की 1090 सेवा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवाओं के कार्यों की मंगलवार को समीक्षा की.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी 1758 थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाए. उन्होंने कहा कि यह काम प्राथमिकता के साथ तत्काल पूरा किया जाना चाहिए. आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘तकनीक के बदलते दौर में पुलिस संचार प्रणाली को भी उन्नत किया जाना चाहिए. तकनीक की मदद से मोबाइल फ़ोन को वायरलेस सेट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है. मोबाइल फोन और वायरलेस सेट के बीच संचार प्रणाली को अपनाया जाना चाहिए. प्रारंभिक चरण में इसे बाराबंकी पुलिस में लागू किया जाए.’’

UP News: आज आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के मामले पर आ सकता है फैसला, सजा पर रोक लगी तो टलेगा स्वार उपचुनाव

क्या बोले सीएम योगी?
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डायल 112 जैसी आकस्मिक सेवाओं की उपयोगिता उसकी त्वरित प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है. पीड़ित के फोन कॉल करने और पीआरवी द्वारा उस तक मदद पहुंचाने में वर्ष 2016 में जहां औसतन एक घंटे का समय लगता था, वहीं अब इसे नौ मिनट 44 सेकंड तक लाने में सफलता मिली है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने के समय को कम करने के लिए वाहनों की संख्या और कर्मियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा, "पुलिस अधिकारी स्मार्टफोन से वायरलेस सेट नियंत्रित करेंगे." दरअसल, यूपी पुलिस के लिए एक एप विकसित किया गया है. इस एप की मदद से अधिकारी अपने स्मार्ट फोन के जरिए सीधे डिजिटल वायरलेस सेटों पर कोई भी संदेश दे सकेंगे. बता दें कि सीएम योगी का ये बयान निर्देश ऐसे वक्त पर आया है, जब राज्य में निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget