एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी के 'चुनाव जिताऊ' फॉर्मूले से CM योगी ने की प्रचार की शुरुआत, अखिलेश के लिए ये है टेंशन की वजह

UP Nagar Nikay Chunav: राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि बीजेपी चुनाव में मुद्दे उठाना ठीक से जानती है. चाहे लोकसभा चुनाव रहा हो या फिर विधानसभा, उसने कानून व्यस्था को ही अहम मुद्दा बनाकर सत्ता पलट दी.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ रखा है. बीजेपी (BJP) इस चुनाव में भी कानून को लेकर विपक्ष को घेरने में लगी है. अभी हाल में मारे गए अतीक अहमद की कार्रवाई के एजेंडे को धार देने में लगे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रचार की शुरूआत की. उन्होंने विकास और राष्ट्रवाद के साथ माफियाओं की दुर्दशा का बखान किया.

राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि बीजेपी चुनाव में मुद्दे उठाना ठीक से जानती है. चाहे लोकसभा चुनाव रहा हो या फिर विधानसभा, उसने कानून व्यस्था को ही अहम मुद्दा बनाकर सत्ता पलट दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार का इतना अनुभव है कि वो ठीक से विपक्षी दलों को जवाब देना जानते हैं. पांडेय आगे कहते हैं कि पश्चिमी यूपी में प्रचार की शुरुआत करते हुए माफिया मुख्तार और अतीक के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई से बने माहौल को ठीक से भुनाने की कोशिश हो रही है.

माफिया पर दो आंसू बहाने वाले भी नहीं बचे हैं- योगी
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा बताते हुए प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर ध्यान खींचा. उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया पर दो आंसू बहाने वाले भी नहीं बचे हैं. यूपी में माफिया का ढोलक बजाकर रसातल में पहुंचाने का काम किया गया है. योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ''अब उपद्रव नहीं, उत्‍सव हमारी पहचान है, माफिया नहीं, महोत्‍सव हमारी पहचान है.'' उन्‍होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा, ''2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से फुर्सत नहीं थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कहीं कर्फ्यू नहीं लगता. अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है. पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे होते थे. पहले शोहदों का आतंक रहता था और बेटियां घर से निकलने में डरती थी और आज उत्तर प्रदेश में भयमुक्त माहौल है.''

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, 112 डायल के व्हाट्सएप पर आया मैसेज, केस दर्ज

राजनीतिक जानकर कहते हैं कि भाषण की झलक से साफ दिख रहा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी का एजेंडा तो राष्ट्रवाद होगा. इसके साथ ही माफियाओं पर वार को बीजेपी आगे बढ़ाकर चुनाव अपनी ओर मोड़ने के प्रयास में लगेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget