एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या मेयर चुनाव में बीजेपी के लिए मुसीबत बने बागी? सपा उम्मीदवार ने किया बड़ा दावा

Ayodhya Nagar Nikay Chunav 2023: सपा के मेयर प्रत्याशी आशीष पांडे ने कहा, बीजेपी में तमाम लोग टिकट मांग रहे थे और दावेदार थे. पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला, जिसकी वजह से नाराजगी है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: अयोध्या (Ayodhya) भारतीय जनता पार्टी के लिए नाक की सीट मानी जाती है, चाहे वह लोकसभा हो विधान सभा हो यह फिर नगर निगम, लेकिन इस बार नगर निगम के चुनाव में बगावत की जंग शुरू हो चुकी है. इस बार मेयर के चुनाव में कमल से भगवे की टक्कर मानी जा रही है. भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांग रहे शरद पाठक बाबा बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. यहां बीजेपी में मेयर पद के लिए टिकट के दावेदारों की लंबी कतार थी और अंतिम चरण में टिकट घोषित किया गया. टिकट अयोध्या के गिरीश पति त्रिपाठी को दिया गया है. वे बीजेपी से मेयर पद के उम्मीदवार हैं.

यह बगावत इसलिए शुरू हुई है, क्योंकि गिरीश पति त्रिपाठी बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हुआ करते थे. भारतीय जनता पार्टी में जो 50 साल से कार्य कर रहा है उसको टिकट नहीं दिया गया. अब यह बगावत की जंग किसको ले डूबेगी यह आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन यह जरूर है कि इस बगावत की जंग से बीजेपी को कहीं ना कहीं बड़ा नुकसान हो सकता है.

क्या कहा बीजेपी मेयर पद के प्रत्याशी ने
अयोध्या में शुरू हुई बगावत की जंग को लेकर बीजेपी के मेयर पद के प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जो लोग असंतुष्ट हैं उन्हें हम लोग मना लेंगे. बीते दिनों कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले की बात है, जब कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हुआ करते थे. इस नाते हमारी जिम्मेदारी थी कि उसको मैं निभाता, वे बातें बीत गईं हैं और मुझे लगता है कि जबसे मैं संघ की विचारधारा से जुड़ा हूं और संघ के लिए बहुत ही काम किया हूं. मुझे कोई असंतोष नहीं है और कहीं पर कोई भी बगावत नहीं है. मेरे नामांकन में सभी जिम्मेदार और महत्वपूर्ण लोग गए हुए थे.

बीजेपी मेयर पद प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा, तमाम पार्टियों के लोग छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में आ गए, उनका स्वागत किया गया. बहुत सारे लोग पार्टी की सीमाओं को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हो रहे हैं. हमें तो नहीं लगता है कि ऐसी कोई बात है. अगर कहीं एक दो लोग असंतुष्ट हैं तो उन्हें संतुष्ट कर लिया जाएगा, उन्हें मना लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले की बात है कि मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष था. अध्यक्ष के नाते मेरी जो जिम्मेदारी थी उसको मैं निभाता था. 

क्या कहा सपा मेयर पद के प्रत्याशी ने
वहीं शुरू हुई बगावत की जंग पर सपा के मेयर प्रत्याशी आशीष पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में तमाम लोग टिकट मांग रहे थे और टिकट के दावेदार थे. जो तमाम पुराने कार्यकर्ता थे उनको टिकट नहीं मिला जिसकी वजह से नाराजगी है. कोई पत्र लिख रहा है तो कोई बैठक कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी आखिरी समय तक उम्मीदवार घोषित करने की स्थिति में नहीं थी. उन्होंने एक ऐसा उम्मीदवार घोषित किया जिनकी एक ऑडियो वायरल हो रही है. वीडियो वायरल हुई है. संभवत सभी को जानकारी होगी. 

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव से पहले बीजेपी की सेंधमारी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- 'परिवार बढ़ रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget