एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: 'बीजेपी के 500 और हमारे 5...', नामांकन के दौरान बिफरे अलीगढ़ से सपा के मेयर प्रत्याशी का बड़ा आरोप

Aligarh Nagar Nikay Chunav 2023: सपा प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि ऐसा चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकता है, अभी शुरू में और अधिकारियों के चेंबर में यह हालत हैं तो बाहर ये क्या हालत करेंगे.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: अलीगढ़ (Aligarh) में समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह ने कहा कि आज भाजपा मेयर प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भाजपा के 500 से ज्यादा कार्यकर्ता, सांसद, विधायक डीएम कार्यालय पर पहुंच गए और विपक्ष के लोगों के लिए केवल 5 आदमियों की अनुमति है. उन्होंने कहा कि आप सीसीटीवी चेक करा सकते हैं, भाजपा वाले चुनाव में धांधली करा सकते हैं. अधिकारी सत्ता के दबाव में है. निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता इसलिए चुनाव आयोग (Election Commission) से शिकायत करेंगे.

दरअसल, अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह खान आज कलेक्ट्रेट पर पहुंचे. वहां पर भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी प्रशांत सिंहल अपना नामांकन कर रहे थे और उनके साथ काफी तादाद में सांसद, विधायकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ थी. इसे देखकर सपा प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह बिफर उठे. उन्होंने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव कैसे हो सकता है, जब यहां पर पर्चा भरने में सत्ता का दुरुपयोग यहां पर हो रहा है. 500 आदमी यहां पर डीएम साहब के चेंबर में घुस रहे हैं. कोई कानून नाम की चीज नहीं है, जो विपक्ष के लोग हैं उनको 5 आदमी की अनुमति और भाजपा के लिए खुला दरबार, कोई भी आए कोई भी जाए, हम बिल्कुल शिकायत करेंगे. 

आयोग से करेंगे शिकायत- सपा प्रत्याशी
सपा प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि हमें आशंका है कि ऐसा चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकता है, यह हो ही नहीं सकता. अभी शुरू में यह हालत हैं और अधिकारियों के चेंबर में यह हालत हैं तो बाहर ये क्या हालत करेंगे. हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे कि निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद नहीं है. यहां पर सत्ता का दुरुपयोग होगा, पूरी सत्ता यहां पर मौजूद थी. आपने देखा फोटो में सभी चीजें हैं. आप अपनी भूमिका निभाईये, मीडिया अपनी भूमिका निभाये. आप लोग चौथा स्तंभ हैं इसलिए आप भी अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे तो कौन निभाएगा. देश को कौन बचाएगा.

मिलिट्री लगाकर हो चुनाव- सपा प्रत्याशी
हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि ये सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है. विपक्ष के लिए 5 और सत्ता के लिए 500 लोग. कैसे निष्पक्ष चुनाव हो जाएगा. केंद्र को यहां पर मिलिट्री लगाकर चुनाव कराना चाहिए, क्योंकि अधिकारी सत्ता के दबाव में काम करेंगे. जैसे आज हो रहा है. हम इसकी शिकायत करेंगे. यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. मैंने देखा यहां पर 400-500 कार्यकर्ता बीजेपी के घुस आए और अंदर 5 आदमी के लिए अनुमति है, लेकिन कितने सारे वहां पर जा रहे हैं. हम 5 आदमी गए थे और हमने कानून का पालन किया है, लेकिन सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है. हमें आशंका है कि निष्पक्ष चुनाव कैसे हो सकता है. इसकी शिकायत करेंगे. चुनाव आयोग को इसकी शिकायत करेंगे. गरीब आदमी कैसे वोट डाल पाएगा.  

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल इतने बजे होगा जारी, इस बार हुआ ये बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget