एक्सप्लोरर

UP News: अलीगढ़ में चंदे के पैसे से बिना अनुमति बनाई मस्जिद, फिर बेचकर हुए फरार

Aligarh News: अलीगढ़ के छर्रा विधानसभा में चंदे के पैसे से मस्जिद बनाने और फिर उसे बेचने का मामला सामने आया है.

Aligarh Latest News: अलीगढ़ के छर्रा विधानसभा के नगर पंचायत पिलखना में 4 साल पहले मोहम्मद असलम नाम के व्यक्ति द्वारा चंदे के पैसे से बनाई गई मस्जिद को बेचने का मामला सामने आया है, जबकि 1992 एक्ट के तहत बिना प्रशासन की अनुमति के न तो कोई मस्जिद बनाई जा सकती है और ना ही कोई मंदिर. लेकिन इसके बावजूद पिलखना में बिना अनुमति के सड़क किनारे एक मस्जिद बनाई गई और उसके बाद मस्जिद बनाने वाले लोगों ने उसे बेच दिया और खुद अलीगढ़ से फरार हो गए.

जिला प्रशासन को इस मामले की जानकारी स्टांप चोरी से हुई, जिसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने उक्त प्रकरण की जानकारी पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को दी, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने एसडीम कोल को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के पिलखना नगर पंचायत का है, जहां मोहम्मद असलम नाम के व्यक्ति द्वारा 4 साल पहले चंदे के पैसे से सड़क किनारे एक भव्य मस्जिद बनाई गई थी, लेकिन इस मस्जिद को मोहम्मद असलम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले बेच दिया. प्रशासन को मस्जिद बेचने की जानकारी तब हुई जब पिलखना नगर पंचायत में कुछ बैनामा में स्टांप चोरी का मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच कराई गई तो पता चला कर हाल ही में पिलखना नगर पंचायत स्थित सड़क किनारे बनाई गई एक मस्जिद को भी बेच दिया गया है.

लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर बिना प्रशासन की अनुमति के मस्जिद कैसे बनाई गई अगर मस्जिद बनाई दी गई तो क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी. 1992 एक्ट के तहत कोई भी धार्मिक स्थल बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं बनाया जा सकता, लेकिन इसके बावजूद भी पिलखना में एक भव्य मस्जिद बनाई गई और इसके बाद उस मस्जिद को बेच दिया गया.

मस्जिद बेचने वाला मोहम्मद असलम पिलखना से फरार हो गया. प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने मोहम्मद असलम और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है और जिन लोगों के द्वारा धार्मिक स्थल बनाया गया और बेचा गया. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है.

एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया पिलखना में मोहम्मद असलम नाम के व्यक्ति ने अपने खेत में एक मस्जिद बनवाई थी, जांच के दौरान पता चला कि पिलखना में एक मस्जिद बनी हुई थी, स्टांप चोरी का प्रकरण था अति संवेदनशीलता के दृष्टिगत, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एवं अन्य चीजों को संज्ञानित कराया गया है और अभी जांच चल रही है, एसडीएम कोल को मोहम्मद असलम एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:

UP IAS Transfer: यूपी में चार IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, रवींद्र कुमार बनाए गए आबकारी विभाग के विशेष सचिव

अंकिता हत्याकांड: धामी सरकार के एक्शन से नाखुश प्रियंका गांधी, पूछा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget