एक्सप्लोरर

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

UP News: संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा के को पूर्व में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था, जिसके बाद अब उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी हुआ है. यूपी पुलिस ने सीबीआई से इसके लिए अुनरोध किया था.

उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड और भगोड़े गैंगस्टर शारिक साटा के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार (21 अगस्त) को यह जानकारी दी. संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि 24 नवंबर, 2024 की हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साटा को पूर्व में अदालत ने भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था और उसकी संपत्ति की कुर्की के लिए कार्यवाही शुरू कर दी थी.

CBI ने इंटरपोल के साथ समन्वय कर ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस किया जारी

बिजनौर के एसपी बिश्नोई ने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उप्र पुलिस ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था. पुलिस के अनुसार, साटा फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया था और उसके परिवार के सदस्य भी अक्सर वहां यात्रा करते रहे हैं. पुलिस ने उस पर लगातार नजर बनाए रखी और सीबीआई को एक विस्तृत दस्तावेज सौंपा. इसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल के साथ समन्वय कर ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी कराया.

बिश्नोई ने कहा, अब वह जिस भी देश में है, वहां से उसे गिरफ्तार करने और प्रत्यर्पित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसे 24 नवंबर की घटना के साथ-साथ उसके खिलाफ पहले से दर्ज 55 से 60 अन्य आपराधिक मामलों के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े.

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील

शारिक साटा के खिलाफ पहले से ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी

संभल में 24 नवंबर 2024 को तनाव पैदा हो गया था, जब शाही जामा मस्जिद के अदालत के आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान प्रदर्शनकारी स्थानीय लोग सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे, क्योंकि दावा किया गया था कि उस स्थान पर पहले एक हरिहर मंदिर था. अशांति में चार लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. जांच के दौरान, शारिक साटा मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा.

एसपी बिश्नोई ने कहा, साटा के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ पहले ही जारी किया जा चुका है. ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस इंटरपोल की ओर से दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से किया गया एक अंतरराष्ट्रीय अनुरोध है, ताकि अभियोजन या सजा के लिए वांछित व्यक्ति का पता लगाया जा सके और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस के अनुसार, साटा विदेश से संचालन करते हुए पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर प्रदेश में वाहन चोरी सहित कई संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल था.

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के PDA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा
CM योगी के PDA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव का यूपी इलेक्शन से कनेक्शन! CM योगी ने कर दिया बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव का यूपी इलेक्शन से कनेक्शन! CM योगी ने कर दिया बड़ा दावा
INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा बोली- कांग्रेस ने हमको बुलाया ही नहीं
INDIA अलायंस में लंच पर फूट? सपा बोली- कांग्रेस ने हमको बुलाया ही नहीं
दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर
दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर
Advertisement

वीडियोज

Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget