एक्सप्लोरर

Mock Drill in UP: आजमगढ़ में मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, सायरन बजने पर करने होंगे ये काम

UP News: आजमगढ़ में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत आज रात को शहर में 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट रहेगा. साथ ही लोगों को आपातकाल के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी.

Mock Drill in Azamgarh: आजमगढ़ जिले में मॉक ड्रिल के तहत आठ प्रमुख स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे. साथ ही नागरिकों को यह बताया जाएगा कि सायरन सुनने के बाद उन्हें क्या करना है और कैसे खुद को सुरक्षित रखना है. मॉक ड्रिल के दौरान पूरे शहर में ब्लैक आउट किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना सख्त वर्जित रहेगा. इसमें घरों में लगे इन्वर्टर, मोबाइल की फ्लैश लाइट और मोमबत्ती आदि भी शामिल हैं. जो भी व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

एसएसपी हेमराज मीना ने आमजन से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर है तो वह अपने वाहन की लाइट भी बंद रखे. शहर में स्कूली बच्चे, एनसीसी व ग्राम प्रधानों समेत अन्य लोगों को जागरूक किया जाएगा. एसएसपी हेमराज मीना ने कहा कि सरकार ने संभावित खतरे को देखते हुए 7 मई का अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर देशभर के विभिन्न राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें आम नागरिकों को ये सिखाया जाएगा कि युद्ध जैसी स्थिति में वे खुद को कैसे सुरक्षित रखें.

आपातकाल में खुद को सुरक्षित रखने की दी जा रही ट्रेनिंग
मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्कूल व कॉलेज के छात्र हिस्सा लेंगे. इस दौरान लोगों को आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी. गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, मॉक ड्रिल में हवाई हमले के सायरन, ब्लैकआउट की प्रक्रिया, संवेदनशील स्थानों को छिपाने (कैमोफ्लाज) की व्यवस्था और निकासी (एवेक्यूएशन) की योजनाओं का अभ्यास कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि फायर सर्विस, रेडियो, बिजली विभाग, चिकित्सा विभाग, आपदा राहत विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मार्क ड्रिल किया जाएगा.

एसएसपी ने कहा कि रात 9.30 बजे से 9.45 बजे तक ब्लैक आउट का अभ्यास किया जाएगा. शहर में सायरन बजेगा. 15 मिनट के लिए ब्लैक आउट होगा. ग्रीन सिग्नल के बाद ब्लैक आउट खत्म होगा. एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. यदि कोई जानकारी चाहिए तो हमारे कंट्रोल रूम, डायल 112, संबंधित थाना संबंधित तहसील या फिर मुझे संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने क्या कहा? पढ़ें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget