एक्सप्लोरर

UP MLC Elections Results 2022: विधान परिषद चुनाव में सपा की करारी हार पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज, बोले- 'सपा समाप्त वादी पार्टी'

UP MLC Elections Results: एमएलसी चुनाव में बीजेपी जीत ले बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है.

Uttar Pradesh MLC Elections: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को विधान परिषद की 27 सीटों के लिए नतीजे सामने आए. जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी पहले ही 9 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी थी जिसकी वजह से 27 सीटों पर आज चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं. वहीं, बीजेपी ने इस चुनाव में 36 में से 33 सीटें अपने नाम की हैं, जबकि तीन सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है.

एमएलसी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को 'सपा समाप्त वादी पार्टी' करार दिया है. उन्होंने ट्वीट कर ये बात लिखी है. इस चुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा है. सपा को इस चुनाव से खासी उम्मीद थी लेकिन बीजेपी ने कुल 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की है. बता दें कि विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नौ सीटों पर बीजेपी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से जीती बीजेपी का अब विधान परिषद में भी बहुमत होना तय हो गया है. बीजेपी बस्ती, बाराबंकी, बलिया, फैजाबाद-अम्बेडकर नगर, गोंडा और सीतापुर की सीटें जीत चुकी है. 

वाराणसी में बीजेपी को मिली करारी हार

बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में करारा झटका लगा है जहां निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल कर ली. यहां बीजेपी तीसरे स्थान पर रही. वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी सीट से पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने 4234 मत पाकर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अपने निकटतक प्रतिद्वंद्वी सपा के उमेश यादव को 3889 मतों से हराया. बीजेपी प्रत्याशी सुदामा पटेल 170 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा 127 मतपत्र निरस्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें :-

UP Politics: अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना कहा- यूपी में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है

UP MLC Election Result: देवरिया-कुशीनगर सीट से सपा प्रत्याशी डॉक्टर कफील खान हारे, बीजेपी के रतनपाल सिंह को मिली जीत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget