एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2024: यूपी के एमएलसी चुनाव में ट्विस्ट, ओपी राजभर ने उतारा प्रत्याशी, जानें- किसे दिया टिकट

UP MLC Election News: ओम प्रकाश राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर विधानपरिषद् चुनाव में एक प्रत्याशी उतारा है. एमएलसी के 1 सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है

UP MLC Election 2024 News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की 13 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी लाइव के साथ बातचीत के दौरान पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है. 

सुभासपा प्रमुख ने बताया कि मऊ के रहने वाले विच्छेलाल राजभर को पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. अब संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सभी प्रत्याशी सोमवार को एक साथ नामांकन करेंगे. इससे पहले बीजेपी ने सात और आरएलडी ने एक प्रत्याशी का एलान कर दिया था.

गौरतलब है कि बीजेपी ने बीते दिनों सात उम्मीदवारों का एलान किया था और समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस के नेता और योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे. उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है इस वजह से उनका प्रत्याशी होना तय माना जा रहा है. 

कौन हैं विच्छेलाल राजभर
सुभासपा द्वारा एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए विच्छेलाल राजभर मऊ के रहने वाले हैं. विच्छेलाल राजभर पहले ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्वांचल अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह बीते 21 सालों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं. राजभर समाज से आने वाले विच्छेलाल पर इसी वजह से भरोसा जताया गया है.

बता दें कि राज्य में 13 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव हो रहा है. सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है और मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. अब अगर सपा या बीजेपी कोई उम्मीदवार नहीं उतारते हैं तो इन सभी 13 उम्मीदवारों का बिना वोटिंग के ही इनका निर्विरोध चुनाव जाना तय है. 

Anant Hegde Comment: BJP सांसद बोले- '400 सीटें संविधान बदलने के लिए', चंद्रशेखर आजाद ने कहा- 'मोदी जी याद रखिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget