एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव के बाद विधान परिषद में भी बीजेपी को मिल सकता है बहुमत, जानें- सदन का आंकड़ा

विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद अब बीजेपी की तैयारी है कि 9 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में एमएलसी की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर पहली बार विधान परिषद में बहुमत हासिल किया जाए.

UP News: विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद अब बीजेपी की तैयारी है कि 9 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में एमएलसी की 27 सीटों में से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर पहली बार विधान परिषद में बहुमत हासिल किया जाए. स्थानीय निकाय एमएलसी की 36 सीटें बीते महीने मार्च में खाली हुई थी जिनमें से 9 सीटों पर बीजेपी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है. जबकि 27 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. वोटिंग की तारीख 9 अप्रैल है. वहीं 12 अप्रैल को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. 

इन 27 सीटों में लखनऊ उन्नाव स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र की सीट काफी महत्वपूर्ण है, जिसमें बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. रामचंद्र प्रधान ने तो वहीं समाजवादी पार्टी ने टीम अखिलेश के मेंबर और उसी सीट से अभी तक एमएलसी रहे सुनील साजन को दोबारा मैदान में उतारा है. बीजेपी ने जहां इस सीट को जीतने के लिए दिन रात एक किए हुए है, सरकार के मंत्रियों, विधायकों को लगाया गया है. तो वहीं की सपा में ऐसी कोई बड़ी कार्ययोजना नजर नहीं आ रही है. बीजेपी ने मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है.

विधान परिषद में भी बहुमत में हो जाएगी बीजेपी 

यूपी में बीजेपी के कई मुख्यमंत्री हुए लेकिन ऐसा पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दौरान होने जा रहा है जब बीजेपी विधान परिषद में भी बहुमत में हो जाएगी. इसीलिए इस एमएलसी चुनाव में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. अगर लखनऊ उन्नाव स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव की बात करे तो प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इस चुनाव में ग्राम प्रधान से लेकर विधायक सांसद तक वोट डालते हैं.

लखनऊ और उन्नाव में कितने वोटर हैं?

इस चुनाव के लिए लखनऊ में कुल 1376 वोटर जबकि उन्नाव में वोटरों की कुल संख्या 2642 है. दोनों जिलों को मिलाकर कुल 27 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 10 मतदान केंद्र लखनऊ में हैं. जबकि 17 मतदान केंद्र उन्नाव में बनाए गए हैं. वहीं, अगर लखनऊ के अलग-अलग ब्लॉक में मतदाताओं की बात करें तो मलिहाबाद में 170, माल में 153, बीकेटी में 239, चिनहट में 39, लखनऊ नगर में 153 काकोरी 170, सरोजिनी नगर 116, गोसाईगंज 192, मोहनलालगंज 186 और नगराम में 11 वोटर हैं.

विधान परिषद में कितनी है सपा के एमएलसी की संख्या 

वर्तमान में समाजवादी पार्टी के एमएलसी की संख्या विधान परिषद में 17 रह गई है जबकि इस वक्त बीजेपी के विधान परिषद सदस्यों की संख्या 38 है. वहीं 9 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. इसकी घोषणा चुनाव के बाद होगी ऐसे में बीजेपी की संख्या बढ़कर 47 हो गई है. जबकि विधान परिषद में कुछ समय पहले तक समाजवादी पार्टी के 56 एमएलसी थे. पर अब उनकी संख्या घटकर महज 17 ही रह गई है. वहीं अप्रैल में समाजवादी पार्टी के तीन और सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. जबकि मई में भी तीन अन्य सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में अगर इस एमएलसी चुनाव में सपा को एक भी सीट नहीं मिलती है तो मई में उसकी संख्या घटकर 11 हो जाएगी. जबकि जाहिर सी बात है कि बीजेपी के 6 सदस्य और विधान परिषद पहुंच जाएंगे, और पहली बार विधान परिषद में बहुमत से भी आगे निकल जाएगी.

 ये भी पढ़ें-

योगी सरकार 2.0 के 100 दिन का रोडमैप तैयार, मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को दिया ये निर्देश

Prayagraj: नैनी जेल में बंद सैकड़ों कैदी रख रहे नवरात्रि का व्रत, जेल प्रशासन ने की खास व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget