एक्सप्लोरर

Prayagraj: नैनी जेल में बंद सैकड़ों कैदी रख रहे नवरात्रि का व्रत, जेल प्रशासन ने की खास व्यवस्था

Fast In Jail: प्रयागराज के नैनी जेल में बंद कई कैदी नवरात्रि और रोजा का व्रत रखे हुए हैं. इनके लिए जेल प्रशासन ने खास व्यवस्था की है. नवरात्रि के पहले दिन कम से कम 1,532 कैदियों ने उपवास रखा था.

Prisoner Performing Puja In Naini Jail: प्रयागराज (Prayagraj) स्थित नैनी सेंट्रल जेल (Naini Central Jail) में महिलाओं समेत 516 कैदी नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में नौ दिन का उपवास रख रहे हैं. इसी तरह रमजान के पवित्र महीने में 450 कैदी रोजा रख रहे हैं. जेल अधिकारियों ने दावा किया कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कुल 1,532 कैदियों ने उपवास रखा और इतनी ही संख्या में कैदियों के भी नवरात्रि के आठवें दिन उपवास रखने की उम्मीद है. दिलचस्प बात यह है कि 1,532 कैदियों में से 516 धार्मिक रूप से नवरात्रि के अनुष्ठानों का पालन कर रहे हैं और नौ दिनों तक अपना उपवास जारी रखे हुए हैं.

कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही ये खाद्य सामग्री

बकौल टाइम्स ऑफ इंडिया नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक, पीएन पांडे ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन कम से कम 1,532 कैदियों ने उपवास रखा और त्योहार के आठवें दिन (अष्टमी) को भी इतने ही लोगों के उपवास रखने की भी उम्मीद है. कुल मिलाकर 1,532 कैदियों में से 516 नौ दिनों के उपवास पर हैं. पांडे ने कहा कि नवरात्रि व्रत रखने वाले प्रत्येक कैदी को 500 ग्राम आलू, तीन केले, 250 ग्राम दूध और 100 ग्राम चीनी दी जा रही है.

BJP का 42वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, कुछ ऐसी है कार्यक्रम की तैयारी

रमजान के रोजा भी रख रहे कैदी

इसी तरह, रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोजा रखने वाले कैदियों को अतिरिक्त आहार के साथ शाम का भोजन दिया जाता है जिसमें 200 ग्राम दूध, तीन केले, 30 ग्राम खजूर (खजूर), नींबू, पाव-रोटी, बिस्कुट आदि शामिल होते हैं. वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने दावा किया कि जेल अधिकारियों ने विशेष व्यवस्था की है और सभी आवश्यक खाद्य पदार्थ जैसे दूध, फल आदि उपवास करने वाले कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक नवरात्रि व्रत रखने वाले कैदी अपने बैरक के साथ-साथ जेल परिसर में भजन, कीर्तन और अन्य अनुष्ठानों में भी भाग लेते हैं. वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि कैदी सुबह जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं.

UP Weather Forecast: यूपी में गर्मी के तेवर में आई तेजी, आज से चलेगी 'लू', जानें- कब से मौसम में आ सकता है बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
नैनीताल में पत्थरबाज के दहशत में कई परिवार, 11 दिनों से बरसा रहा पत्थर; गश्त लगा रहे हैं लोग
नैनीताल में पत्थरबाज के दहशत में कई परिवार, 11 दिनों से बरसा रहा पत्थर; गश्त लगा रहे हैं लोग

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget