एक्सप्लोरर

'पीडीए का A इज्‍जत लूट रहा है...सपा का बेस वोट', योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव से किए तीखे सवाल

Sanjay Nishad PDA Statement: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि संतकबीरनगर और सुल्‍तानपुर के सांसद भी जिन्‍हें निषादों ने जिताया है. लेकिन वे भी निषादों के साथ खड़े रहने का वादा पूरा नहीं कर रहे हैं.

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद अयोध्‍या गैंगरेप पीड़िता को न्‍याय दिलाने के लिए पूरी तरह से डटे हुए हैं. वह पीड़िता और उसके परिवार से मिलने के बाद फफककर रो पड़े. इस मामले में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि पीडीए का इनका नारा झूठा है. वे ‘पी’ पिछड़ा और ‘डी’ दलित में भी हैं, वे दोनों जगह हमनाम हैं. इन्‍होंने हमें निकालकर एससी में रखा है. ओबीसी में लटकाकर शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और रोजगार लूटा. पीडीए का नारा है, क्‍या वो निषाद-दलित की बेटी पीडीए में नहीं है, तो कहां है. उसमें जो ‘ए’ है, वो इज्‍जत लूट रहा है. वो उनका बेस वोट बना हुआ है. मजबूरी है कि सपा उन्‍हें नहीं निकाल रहा है.

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हो. वो किसी अपराधी को संरक्षण देना बंद करें. क्‍योंकि किसी अपराधी की जाति नहीं होती है. ये बड़े शर्म की बात है कि वे सपा नगर अध्‍यक्ष हैं. आखिर क्‍या मजबूरी है कि गरीब की इज्‍जत लूटी गई है, तो वहां के सांसद उसके साथ नहीं खड़े हैं. वे उससे मिलने क्‍यों नहीं गए. वे दोषी को सख्‍त सजा देने की मांग करते हैं. रात में 12 बजे उनका चेयरमैन जाकर धमकी देता है. मुकदमा वापस ले लो, रुपये ले लो और अबार्शन करा लो. साल 2012 से उसके घर में चौकी चल रही थी. सांसद से प्रेसवाले पूछते हैं, तो कहते हैं कि उन्‍हें कुछ पता नहीं है. इस घटना के बाद घर बैठ जाते हैं, पीड़िता से नहीं मिलते हैं ये साबित‍ करता है कि उनके समाज के लोगों ने उनके ऊपर भरोसा किया. 

समाज के लोगों के साथ खड़े रहेंगे-संजय निषाद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने समाज के लोगों को आश्‍वस्‍त किया है कि वे उनके साथ खड़े रहेंगे. उनके साथ जहां भी अन्‍याय होगा, वहां पर वे रहेंगे. समाज की बेटी उनकी बेटी है. समाज ने जब उन्‍हें जिम्‍मेदारी दे दी है, तो पीड़िता से मिलने के बाद उसके दर्द को बयां नहीं‍ किया जा सकता है. 12 साल की लड़की कितनी सहमी हुई है. उसके साथ सामूहिक गैंगरेप होता है. इसमें सपा के नेता का नाम आता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी भी घटना में महिला के साथ अन्‍याय होता है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्‍त कार्रवाई की जाए. उसके बाद भी उनके वोटों पर सत्‍ता में आने वाले सपा-बसपा और कांग्रेस वाले लोग क्‍यों नहीं सत्‍ता में आते हैं.

उन्होंने कहा कि निषाद हट गए तो वे सत्‍ता में नहीं आ पा रहे हैं. ऐसे वोटों पर सत्‍ता में आने वालों का डीएनए कराने की बात करते हैं. त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और निषादराज उसी पवित्र भूमि पर गुरुकुल में पढ़ते थे. सुमंत वहीं पर महामंत्री हुआ करते थे, उसके वंशज ने भगवान राम को पार उतारा. मुगलों और अंग्रेजों को मौत के घाट उतारा. देश को आजाद कराया और स‍ंविधान बनवाया. साल 1931 से लेकर 1961 तक आज भी उसका संविधान में लेदरमैन, वाशरमैन, फिशरमैन स‍ंविधान में एससी की सूची में सूचीबद्ध हैं. ऐसे लोगों ने जो देश के आजाद कराया है, उनके परिवार के लोगों के पास घर नहीं है. बाप नहीं है, घर में पंखे नहीं हैं. एक मां है, मजदूरी कर रहे हैं.

क्‍या हाल है उनके समाज के लोगों के कभी वे ताकतवर थे, गौरवशाली थे. मुगलों-अंग्रेजों को भगाने में उन लोगों ने योगदान दिया. उनके समाज के लोगों की दशा और दिशा एससी-एसटी से खराब है. इन्‍हें सुरक्षा, शिक्षा, मकान और रोजगार द‍िया जाना चाहिए. ये लागू हुआ होता तो आज आंसू गिरने का यही कारण था. उन्‍हें कल पता चला कि एससी जाति में क्‍यों नहीं डाला गया. नदियों के किनारे ये लोग रहते थे. नदियों के किनारे निषाद हैं, नदियों के किनारे शहर हैं. 

निषाद की आवाज नहीं है निषाद सांसद

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर और सुल्‍तानपुर के सांसद भी जिन्‍हें निषादों ने जिताया है. लेकिन वे भी निषादों के साथ खड़े रहने का वादा पूरा नहीं कर रहे हैं. समाज को पार्टियां ले जाएंगी और मजबूर कर देंगी. वे गुलाम बनकर रहेंगे, निषाद समाज ने कहा कि हमारा सांसद होगा, तो आवाज उठाएगा. तो आवाज कहां गुम हो गई. निषाद की आवाज नहीं है, वो सपा की आवाज हैं और उनके इशारे पर चल रहे हैं.

 संजय निषाद ने नजूल बिल की सियासत पर दी प्रतिक्रिया

वहीं नजूल की जमीन को लेकर हो रही सियासत पर संजय निषाद ने कहा कि विकास के लिए कानून लाया जाता है. जहां नजूल की भूमि है, जिस तरह से ग्राम सभा की भूमि है. घरौंदे मिल रहे हैं, तो ठीक उसी तरह शहरों और नगर पंचायत में भी उन्‍हें घरौंदे दे दें. क्‍योंकि 1857 में उजड़ी हुई 578 जातियां हैं, जो ट्राइबल हैं. उनके पास न कागज है न कुछ है, शहरों के किनारे निषाद भी किसी कागज के बगैर बसे हुए हैं. इस पर सीएम का बयान आ गया है, इस पर कुछ बोलना ठीक नहीं है. लेकिन वे इतना जरूर कहेंगे कि पहले किसी को भी स्‍थापित किया जाए,  तब विस्‍थापित किया जाए. इस बात पर सरकार विचार कर रही है. इसीलिए विधान परिषद में इसे समिति को भेज दिया गया है, निश्चित रूप से इसमें गरीबों के साथ न्‍याय होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गुस्सा, अलीगढ़ में करणी सेना ने फूंका पुतला
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गुस्सा, अलीगढ़ में करणी सेना ने फूंका पुतला
बरेली से दिल्ली तक हेरोइन सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बरेली से दिल्ली तक हेरोइन सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ में डंपर ने छात्र को रौंदा, बाइक से 10वीं की देने जा रहा था परीक्षा, परिजनों ने जाम की सड़क
अलीगढ़ में डंपर ने छात्र को रौंदा, बाइक से 10वीं की देने जा रहा था परीक्षा, परिजनों ने जाम की सड़क

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget