एक्सप्लोरर

यूपी की मंत्री बोलीं- 'ममता बनर्जी को अराजकता फैलाने की आदत, यूपी में अराजकता पर डंडा चलता है'

UP News: यूपी सरकार की महिला कल्याण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा, "ममता बनर्जी को अराजकता फैलाने वाले बयान देने की आदत हो चुकी है. वे उत्तर प्रदेश में भी अराजकता फैलाना चाहती हैं."

Lucknow News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए बयान पर अब यूपी सरकार की महिला कल्याण राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ममता बनर्जी को “अराजकतावादी मानसिकता वाली नेता” बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से हिंदू और सनातनी बहू-बेटियों की सुरक्षा खतरे में है, वह बेहद चिंताजनक है, लेकिन वहां की सरकार चुप्पी साधे बैठी है. 

विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा, “ममता बनर्जी को अराजकता फैलाने वाले बयान देने की आदत हो चुकी है. वे उत्तर प्रदेश में भी अराजकता फैलाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून का राज है और यहां अराजकता पर डंडा चलता है.” उन्होंने ममता बनर्जी पर सीधा आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन परंपराओं और हिंदू समाज को निशाना बना रही हैं.

राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि “बंगाल में बहू-बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, आए दिन महिला उत्पीड़न के मामले सामने आते हैं, लेकिन ममता सरकार ऐसे मामलों में न सिर्फ लापरवाह है बल्कि कई बार आरोपियों को बचाने में भी जुटी रहती है.” उन्होंने कहा कि “जो नेता अपने राज्य में महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रही हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.”

यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक जनसभा में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर टिप्पणी की थी. इसके बाद बीजेपी और उत्तर प्रदेश सरकार के कई नेताओं ने ममता बनर्जी के बयान को “भड़काऊ” और “वास्तविकता से परे” बताया.

राजनीति चमकाने के लिए झूठे बयान देती हैं ममता बनर्जी

विजय लक्ष्मी गौतम ने यह भी कहा कि “देश में आज अगर सबसे अधिक महिला सुरक्षा और सम्मान की मिसाल कहीं है तो वह उत्तर प्रदेश है. मिशन शक्ति जैसे अभियानों से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है, लेकिन ममता बनर्जी जैसी नेता केवल राजनीति चमकाने के लिए झूठे बयान देती हैं.”

ममता बनर्जी को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि “ममता बनर्जी को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए, जहां हिंसा, तुष्टिकरण और महिला असुरक्षा ने विकराल रूप ले लिया है. उत्तर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की उनकी कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी.” उत्तर प्रदेश की राजनीति में ममता बनर्जी का नाम आमतौर पर नहीं आता, लेकिन मुर्शिदाबाद के माहौल पर उनका योगी सरकार पर हमला और फिर उस पर यूपी मंत्रियों की तीखी प्रतिक्रिया बताती है कि अब बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश की राजनीतिक लड़ाई भी धीरे-धीरे चर्चा में आ रही है.

बिहार में कहां...नेपाल, फरार सास-दामाद अलीगढ़ लौटे, पुलिस को बताई सच्ची प्रेम कहानी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget