एक्सप्लोरर

'यह बुद्ध की धरती है, हम युद्ध नहीं चाहते', योगी के मंत्री बोले- पकिस्तान को अब 'पाक' किया जाए

Sanjay Nishad On Pakistan Drone Attack: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पाकिस्तान की हालिया हरकतों को कायराना करार देते हुए भारत की जवाबी कार्रवाई का समर्थन किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पाकिस्तान की हालिया हरकतों को "कायराना" करार देते हुए भारत की जवाबी कार्रवाई का समर्थन किया है. बीती रात पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. निषाद ने इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया और कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर युद्ध थोपा गया तो उसे भी जवाब देने में सक्षम है.

पाकिस्तान को शुद्ध करना होगा

संजय निषाद ने कहा, "पाकिस्तान की बीती रात की हरकत कायराना थी. भारत जवाबी कार्रवाई कर रहा है और आतंकी ठिकानों को चिह्नित कर उन्हें नष्ट किया जा रहा है. हमने पहले ही कहा था कि यह बुद्ध की धरती है, हम युद्ध नहीं चाहते. लेकिन अगर कोई युद्ध थोपेगा तो फिर उसे छोड़ेंगे नहीं. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की जनता रोज-रोज की आतंकी घटनाओं से तंग आ चुकी है और अब समय है कि पाकिस्तान को "पाक" किया जाए. क्यूंकि पाकिस्तान अब आतंकी जगह और आतंक नापाक होता है.

उकसावे पर कर रहा हरकत

निषाद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान दूसरे देशों के उकसावे में आकर ऐसी हरकतें कर रहा है, जबकि भारत आज पूरी तरह आत्मनिर्भर है. भारत की जनता सरकार के आदेशों का पालन करे. हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन जो हमें छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं."

किया था ड्रोन हमला

बता दें कि पकिस्तान ने गुरुवार रात भारत की जम्मू-कश्मीर के सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन अटैक किए थे. इसके साथ ही व अन्य सीमावर्ती राज्यों में जिसे हमारी सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था.

भारत की कार्रवाई

भारत ने 6-7 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का बाहवलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके जैसे प्रमुख आतंकी अड्डे शामिल थे. रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, जिससे भारत की गैर-उकसावे वाली और संयमित नीति का पता चलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget