एक्सप्लोरर

योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद बोले- 'आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को मिला चीन का समर्थन मिला'

UP News: कैबिनेट मंत्री वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा कि यह लोग पीएम मोदी से लड़ते-लड़ते चुनाव आयोग से लड़ने लगे हैं. राजनीति में दल से लड़ा जाता है, लेकिन कांग्रेस तो चुनाव आयोग से लड़ रही है.

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पीएम मोदी के चीन दौरे को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए नासूर बन गया है. कोई भी देश इसका समर्थन नहीं करता है. पीएम मोदी ने आतंकवाद को खत्म करने की कसम खाई थी और भारत ने इसमें सफलता हासिल की है. चीन ने भी भारत के इस रुख को सपोर्ट किया है. आईएएनएस से बातचीत के दौरान यूपी सरकार में मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद को खत्म करके दिखाया है. चीन ने इसे माना है.

उन्होंने कहा कि ये भारत बुद्ध की धरती है और जिनकी बुद्धि अशुद्ध है, उसे शुद्ध करने का काम किया जाता है. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी के चीन दौरे को लेकर विपक्ष भी आरोप-प्रत्यारोप कर रहा है, लेकिन यह दिखाता है कि पीएम मोदी की चीन यात्रा सफल रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात पर कहा कि वे अभिभावक हैं और उनसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है. सीएम की ओर से आश्वासन भी मिला है.

कांग्रेस ने 50 साल के शासन में भ्रम ही फैलाया- संजय निषाद

वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि यह लोग पीएम मोदी से लड़ते-लड़ते चुनाव आयोग से लड़ने लगे हैं. राजनीति में दल से लड़ा जाता है, लेकिन कांग्रेस तो चुनाव आयोग से लड़ रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर कराने का सही फैसला लिया है. वोटर लिस्ट में कई गड़बड़ी हैं. अगर उसे सुधारा जा रहा है तो विपक्ष को चिंता क्यों हो रही है? एक व्यक्ति के दो-दो वोटर कार्ड कैसे हो सकते हैं? अगर कोई मृत है तो उसका नाम वोटर लिस्ट में क्यों रखा जाए? कांग्रेस आरोप लगाने से अच्छा है कि वह आयोग का सपोर्ट करती, लेकिन यह तो लोगों में वोट के प्रति भ्रम फैलाने लगी है. कांग्रेस ने 50 साल के शासन में भ्रम ही फैलाया, लेकिन अब जनता सतर्क हो चुकी है. सभी पीएम मोदी के साथ खड़े हैं.

तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं महुआ मोइत्रा- संजय सांसद

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है. वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं. सभी जानते हैं कि एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं. बंगाल में टीएमसी सरकार की जमीन खिसक रही है. पीडीए पर उन्होंने कहा कि पिछड़ों के नाम पर सरकार बनाते हैं, लेकिन जब अधिकार और न्याय देने की बात आती है तो पैर पीछे कर लेते हैं. अब पिछड़े भ्रम में नहीं आएंगे. उन्होंने दावा किया कि पीडीए की हवा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से निकाली गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget