एक्सप्लोरर

UP Minister Attack on Akhilesh Yadav: यूपी के मंत्री का अखिलेश पर हमला, कहा- अखिलेश यादव को सिर्फ अपराधियों की चिंता

UP Minister Rajendra Pratap Singh: यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, अखिलेश ने अपने कार्यकाल में बिजली, सड़क-पानी की चिंता नहीं कि, उन्हें अपराधियों की चिंता थी.

UP Minister Rajendra Pratap Singh: यूपी के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास विभाग व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ( मोती सिंह) आज चित्रकूट कामता नाथ के दर्शन कर कौशांबी होते हुए प्रतापगढ़ अपने गृह जनपद जा रहे थे. इस दौरान वे ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में रुके. विभागीय अफसरों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की. उनके आगमन की जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो वह भी गेस्ट हाउस पहुंचे और कैबिनेट मंत्री का स्वागत समारोह किया. 

अखिलेश को अपराधियों की चिंता

पत्रकारों ने अखिलेश यादव के प्रधानमंत्री को शोक के समय महोत्सव न करने के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री कोई महोत्सव नहीं कर रहे हैं. पूरे देश के शहरी विकास मंत्री शामिल हो रहे हैं. शहर में रहने वाले लोगों को कैसे हम जनता की अपेक्षा के अनुसार उन्हें जोड़ सकें. उसमे प्रधानमंत्री जी ने कृपा पूर्वक समय दिया और पूरे हिंदुस्तान के मुख्यमंत्री इसमें पधारे हैं. अखिलेश जी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में बिजली, पानी, सड़क एवं बच्चों की शिक्षा के साथ अन्याय किया है. पुलिया एवं रोड की कोई चिंता नहीं की. चिंता की थी तो अपराधियों की, चिंता थी तो आतंक फैलाने वालों की, चिंता थी तो बंदूक एवं राइफल लेकर उत्तर प्रदेश विधान भवन के चारों तरफ टहलने वालों की. 

प्रियंका पर हमला

उन्होंने पत्रकारों के अगले सवाल प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कहा कि, लखीमपुर खीरी घटनास्थल पर वही व्यक्ति जाए जो शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दे सके. प्रियंका गांधी सांत्वना देने के बजाय आग लगाने जा रही थीं. ऐसे में कानून ने सिर्फ अपना काम किया है. प्रियंका जी से कोई दुश्मनी नहीं है. घटना के वायरल वीडियो के सवाल पर उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री घटना की जुडिशल जांच करवाएंगे. उन्हें मृतक किसानों के प्रति हमदर्दी है. उनकी सभी मांगे मान ली गई हैं. किसानों के नेता राकेश टिकैत जी के साथ मध्यस्थता के बाद समझौता हुआ है. इसके बाद वह सीधे अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें.

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का कारनामा, वकालत की पढ़ाई और संविदा पर नौकरी, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget