एक्सप्लोरर

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का कारनामा, वकालत की पढ़ाई और संविदा पर नौकरी, पढ़ें पूरा मामला

Amroha Fraud: अमरोहा में प्रदीप कुमार के नाम के शख्स ने संविदा पर नौकरी करते हुए कॉलेज में भी नियमित रहा. आखिर दोनों जगह एक साथ कैसे रहा जा सकता है. आरटीआई से ये खुलासा हुआ है.

RTI Disclosed Fraud in Health Department in Amroha: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा (Amroha) में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का एक बड़ा कारनामा उजागर हुआ है. आरटीआई (RTI) के खुलासे में वकालत की पढ़ाई संग नौकरी करने का मामला सामने आया है. आरटीआई में मिली जानकारी के आधार पर शिकायतकर्ता ने डीएम से कार्रवाई की मांग वकालत की पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य विभाग में टीबी व एचआईवी सुपरवाइजर की संविदा पर नौकरी करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की. आरोपित की कालेज और विभागीय कार्यालय में बराबर उपस्थिति लगती रही, 24 हजार रुपये भृमण भत्ता भी निकाल कर अपनी जेब भर ली.

कॉलेज के साथ संविदा पर नौकरी

पूरा मामला जनपद अमरोहा के क्षयरोग कार्यालय में प्रदीप कुमार टीबी व एचआईवी सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं. आरोप है कि, प्रदीप कुमार ने बदायूं के बांके बिहारी लॉ कालेज में 27 जुलाई 2013 को प्रवेश लिया था. नियमित पढ़ाई करने के बावजूद पांच मई 2015 को क्षयरोग विभाग में संविदा की नौकरी शुरू कर दी. आरोप है कि, संविदा कर्मी की कालेज व विभाग में भी नियमित बराबर हाजिरी लगती रही. विभागीय अधिकारियों की मेहरबानी से मानदेय भी निकलता रहा. संविदा कर्मी ने वर्ष 2016 में विधि की पढ़ाई पूरी कर ली. वकालत का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया. संजीव कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि, कालेज व विभाग से मांगी गई आरटीआई में इसका पर्दाफाश हुआ है. उन्होंने, डीएम से संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर मानदेय की ब्याज समेत रिकवरी कराने के साथ कार्रवाई की मांग की है. उधर, आरोपित प्रदीप कुमार ने कहा कि, सभी आरोप निराधार हैं. उन्होंने शाम की कक्षाओं में पढ़ाई की थी.

सर्वे राशि हड़पने का आरोप 

सर्वे धनराशि हड़पने का भी आरोप शिकायत कर्ता संजीव कुमार ने डीएम को अवगत कराया है कि, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में गांवों का सर्वे करने के लिए सुपरवाइजर को पेट्रोल दिया जाता है. आरोप लगाया कि, वर्ष 2015-16 में बिना ड्यूटी के सुपरवाइजर प्रदीप कुमार पर विभागीय अधिकारी मेहरबान रहे और उनके खाते में सर्वे के नाम से 24, 852 रुपये का भुगतान कर दिया. बी के त्रिपाठी जिलाधिकारी अमरोहा ने कहा कि मेरी जानकारी में मामला संज्ञान में आया है पूरे मामले की जांच cmo से कराकर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

PM Modi in Lucknow: लखनऊ में पीएम मोदी बोले, नौ लाख परिवारों को मिले आवास, अपने घरों में जलाएं दो दिये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget