एक्सप्लोरर

UP: मंत्री नंद गोपाल नंदी का सपा-बसपा पर बड़ा हमला, बोले- 'पहले चलता था पर्ची-खर्ची का खेल’

Noida News: नंद गोपाल नंदी दो दिनों के लिए गौतम बुद्ध नगर पहुंचे. उन्होंने नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने नोएडा को प्रदेश का 'मुकुट' करार दिया.

UP News:  उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी दो दिनों के लिए गौतम बुद्ध नगर पहुंचे. उन्होंने नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा जाएंगे और शनिवार को यमुना अथॉरिटी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

शुक्रवार को उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की. यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई. मंत्री नंदी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने खुद को एक 'उत्तम प्रदेश' के रूप में स्थापित किया है, और अब राज्य को 'सर्वोत्तम प्रदेश' बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है.

पहले चलता पर्ची और खर्ची का खेल

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वह मायावती की सरकार हो या समाजवादी पार्टी की, उन सरकारों में सिर्फ 'पर्ची' और 'खर्ची' का ही खेल चलता था. विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ. लेकिन अब कानून का राज है, कोई भी कानून को हाथ में लेगा या भ्रष्टाचार करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

नोएडा प्रदेश का है मुकुट

मंत्री ने नोएडा को प्रदेश का 'मुकुट' करार देते हुए कहा कि जैसे भारत का मुकुट कश्मीर है, वैसे ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र उत्तर प्रदेश का मुकुट हैं. उन्होंने बताया कि यहां देश के कई बड़े उद्योग समूह काम कर रहे हैं और यहां पर लगातार निवेश आ रहा है.

बैठक में मंत्री ने सड़क, नाली, हॉर्टिकल्चर, पार्क और लैंड बैंक से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कैसे उद्योगों को और बेहतर सुविधाएं दी जाएं, कैसे ऑनलाइन नक्शे पास किए जाएं और कैसे प्रशासन और आर्किटेक्ट्स के बीच बेहतर समन्वय हो, इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई.

इसके साथ ही मंत्री ने इंटरनेशनल ट्रेड शो का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक पहचान बना चुका है. इस ट्रेड शो में दुनिया भर से बायर्स आते हैं और अब हमें 2027-28 तक के ऑर्डर मिल चुके हैं. ओडीओपी योजना ने उत्तर प्रदेश को दुनिया के नक्शे पर अलग पहचान दिलाई है.

मंत्री ने दिल्ली से नोएडा की एंट्री को और सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए. इसके साथ ही बिल्डर-बायर्स के लंबित भुगतान और रजिस्ट्रियों के मसलों को भी प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget