एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

Greater Noida News: आग लगने से उठे काले धुएं ने आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी में डाल दिया. कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की माय फेयर सोसाइटी में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सोसाइटी की 15वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर D-1501 में अचानक आग भड़क उठी. बताया जा रहा है कि यह आग एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर में विस्फोट के कारण लगी, जिसने कुछ ही पलों में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया.

तेजी से फैली आग ने फ्लैट में रखा सारा सामान जलाकर राख कर दिया. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

आग लगने से उठे काले धुएं ने आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी में डाल दिया. कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सोसाइटी के निवासियों ने आग लगने के तुरंत बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को बचाया. इसके साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिशें भी शुरू कर दीं. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया.

हाईराइज सोसाइटियों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर फिर से उठे सवाल

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एसी का कंप्रेसर ब्लास्ट हुआ था, जिससे आग भड़की. हालांकि, फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि आग लगने के सही कारणों की पुष्टि की जा सके. वहीं इस हादसे ने हाईराइज सोसाइटियों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. समय पर कार्रवाई और लोगों की सतर्कता से जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया, लेकिन यह घटना चेतावनी है कि फायर सेफ्टी और उपकरणों की सही समय पर नियमित जांच जरूरी है, वरना कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है.

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

जिला अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दमकल विभाग को दोपहर 2:58 बजे सूचना मिली कि माय फेयर सोसाइटी के 15वीं मंजिल पर आग लग गई है. फायर टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन यूनिट को मौके पर रवाना किया. जब टीम पहुंची, तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में फ्लैट के अंदर मौजूद एक 15 वर्षीय घरेलू सहायिका और एक पालतू कुत्ते को सोसाइटी के लोगों की मदद से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
'बाप क्या नाजायज औलादें भी...', खरगे के बाद दानिश अली का भी विवादित बयान
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में नकली ब्रांडेड शराब का खेल बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget