एक्सप्लोरर

UP Election 2022: प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, कहा- ओवैसी से बीजेपी को कोई खतरा नहीं

रायबरेली में भाजपा के (Prabudh Sammelan) में ब्रजेश पाठक ने यूपी चुनाव को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सपा-बसपा से अलग है. इसमे सभी जातियां और वर्ग शामिल हैं.

रायबरेली: भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (Prbudh Sammelan) में सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने शिरकत की. उन्होंने भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सपा बसपा के सम्मेलन से अलग बताया. सपा विधायक (SP MLA) के वायरल वीडियो पर कहा कि, सार्वजनिक जीवन में लोगों को सीमा व मर्यादा में रहना चाहिए. इतना ही नहीं बृजेश पाठक ने ओवैसी (Owaisi) पर भी हमला बोलते हुए अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई. बछरावां विधानसभा के महाराजगंज में पहले दिन का प्रबुद्ध सम्मेलन सम्पन्न हुआ.

बछरावां विधायक को दोबारा जिताने की अपील

बछरावां विधानसभा के महाराजगंज में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का पहला दिन संपन्न हुआ. प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की. बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा से बछरावां विधायक राम नरेश रावत को दोबारा विधायक बनाने की भी अपील की. राम नरेश रावत के साथ साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

सपा-बसपा के सम्मेलनों से अलग है

बृजेश पाठक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सपा, बसपा के सम्मेलनों से बिल्कुल अलग है. हमारे सम्मेलन में किसी जाति या धर्म को नहीं बल्कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक आदि पढ़े-लिखे लोगों को जोड़ने का काम भाजपा कर रही है. ऐसे लोग समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं.

सीमा और मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए

बृजेश पाठक ने ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे के अमर्यादित बोल पर कहा कि, सभी को सार्वजनिक जीवन में सीमा और मर्यादा में रहना चाहिए. इस तरह का बयान ठीक नहीं होता है. बता दें कि, सपा विधायक मनोज पांडे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री, प्रधानों व जनता तक के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था. जिसके बाद रायबरेली ही नहीं प्रदेश में सपा विधायक की किरकिरी हुई थी.

ओवैसी से बीजेपी को कोई खतरा नहीं 

सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने ओवैसी के प्रदेश में धुआंधार कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ओवैसी से बीजेपी को कोई खतरा नहीं है. जिसको जो कार्यक्रम करना है वह करें. इस तरह भाजपा द्वारा रायबरेली के 6 विधानसभा क्षेत्रों में कराए जा रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का पहला दिन सकुशल संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: सपा नेता ने 400 सीटें जीतने का किया दावा, असदुद्दीन औवैसी को लेकर दिया ये बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget