एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा नेता ने 400 सीटें जीतने का किया दावा, असदुद्दीन औवैसी को लेकर दिया ये बयान 

UP Politics: इंद्रजीत सरोज (Inderjit Saroj) ने सपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का खुलासा हो चुका है, कोई भी वोट खराब नहीं करेगा. 

Samajwadi Party Janadesh Yatra: जनादेश यात्रा (Janadesh Yatra) लेकर सोनभद्र (Sonbhadra) पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज (Inderjit Saroj) का कार्यकर्ताओं ने  गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सपा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल के रूप में चुनाव लड़ने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है. सपा जनादेश यात्रा पर दलित (Dalit) समाज से पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को सभी जिलों में भेजकर दलितों को लुभाने का काम कर रही है. पार्टी इसमें कितना सफल हो पाती है ये आने वाला वक्त ही बताएगा. इंद्रजीत सरोज के साथ दलितों को लुभाने के लिए अंबेडकर सेना जागृति संघ की टीम भी चल रही है. 

400 सीट मिलने का किया दावा
इंद्रजीत सरोज ने सपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा भी कर रहे हैं. उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा से अच्छी सपा की सरकार थी, भजापा ने तो कुछ किया ही नही. इंद्रजीत सरोज सपा को 400 सीट मिलने का दावा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें 400 सीट चाहिए और हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं. ओवैसी पर हमला बोलते हुए सरोज ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का खुलासा हो चुका है, कोई भी वोट खराब नहीं करेगा. 

राम तो सबके हैं
एबीपी गंगा की टीम के सवालों के जवाब देते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने अखिलेश यादव के असली हिन्दू के बयान पर कहा कि...राम तो सबके हैं, किसी एक के थोड़े ही हैं, राम सबके हैं. असली हिंदू-नकली हिंदू. कोई नकली या असली हिंदू नहीं है हिंदू, हिंदू ही है. कोई दिखावा करता है, कोई गुप्त रूप से पूजा करता है. सभी को पूजा करने का समान अधिकार है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलेगी चाहे वो किसी भी जाति या धर्म का हो. 

बड़े दलों से समझौता नहीं
पार्टियों से समझौते के सवाल पर इंद्रजीत सरोज ने कहा कि लोकसभा में मायावती ने अखिलेश यादव से समझौता किया था, जिसका सकारात्मक परिणाम नहीं मिला. हम किसी बड़े दलों से समझौता नहीं करेंगे. उत्तर प्रदेश में कितनी सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम 400 सीटें जीतेंगे. हमें 400 सीट ही चाहिए, हम 400 सीट जीतने के लिए तैयारी कर रहे हैं.

बसपा और कांग्रेस लड़ाई में नहीं 
भाजपा, सपा और बसपा में से किसकी सरकार ने अच्छा काम किया है. इसे लेकर इंद्रजीत सरोज ने कहा कि मुझे लगता है सपा सरकार ने काम सबसे अच्छा किया है, भाजपा ने कुछ किया ही नहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे , आगरा एक्सप्रेस वे, मेट्रो रेल, हाईकोर्ट की बिल्डिंग, पुलिस मुख्यालय, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, बहुत सारी योजनाओं को लागू करने का काम सपा ने किया है. भाजपा सरकार ने सभी कार्यों को बंद कर दिया है, जनता आज त्राहि-त्राहि कर रही है. उन्होंने कहा कि मायावती की बसपा सरकार से अच्छा काम अखिलेश यादव की सपा सरकार ने किया है. बसपा, भाजपा की पिछलग्गू बन गई है. बसपा और कांग्रेस लड़ाई में नहीं है. इस चुनाव में सपा और भाजपा की लड़ाई है. सपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. 

सपा सबकी राजनीति करती है
सपा का अब दलित प्रेम जाग गया है. इस सवाल का जवाब देते हुए इंद्रजीत सरोज ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबकी राजनीति करती है. दिल्ली के जंतर मंतर से अखिलेश यादव ने कहा था कि साइकिल का एक पहिया लोहिया वादी के विचारों पर चलता है तो दूसरा पहिया अंबेडकर के विचारों को मिलाकर चलता है. सब मिलकर सपा की सरकार बनाएंगे. सरोज ने कहा कि ओवैसी का खुलासा हो चुका है. जनता गुमराह होने वाली नहीं है. ओवैसी का दल हो, बसपा या कांग्रेस पार्टी इसमें लोग वोट देकर अपना वोट खराब नहीं करेंगे. 

जातीय जनगणना को  लेकर कही ये बात 
जातीय जनगणना के लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जातीय जनगणना करा कर जिस जाति की जितनी भागीदारी होगी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी. सबको उतना अधिकार दे दिया जाएगा. सब झंझट खत्म हो जाएगी. दलों से समझौते को लेकर इंद्रजीत सरोज ने कहा कि हमारा छोटे दलों से समझौता होगा, हम बड़े दलों से समझौता नहीं करेंगे. बड़े दल अगर समझौते के लिए आते हैं, कम शर्तों पर आएंगे तो उनसे समझौता होगा. लोकदल, महान दल से समझौता हो गया है. उन्होंने कहा कि ओवैसी के मीडिया में बयान देने से समझौते नहीं होते, बैठकर बात करने से समझौते होते हैं.

अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे
इंद्रजीत सरोज ने कहा कि जनादेश यात्रा अखिलेश यादव के निर्देश पर निकाली गई है. यात्रा का उद्देश्य भाजपा की देश और प्रदेश सरकार की सच्चाई लोगों को बताना है. सरोज ने कहा कि जनता इनका विरोध कर रही है, सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है, सरकार का अत्याचार चल रहा है, जनता त्रस्त है, महंगाई है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है. सभी धर्म और मजहब के लोग परेशान हैं. इनकी कमियों को बताकर अखिलेश यादव के विचारों को बताएंगे और सपा को प्रचंड बहुमत में लाकर सरकार बनाएंगे. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे.

ये भी पढ़ें:

Mystery Fever in Firozabad: बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, रहस्यमई बुखार की चपेट में हैं कई गांव

Scrub Viral Cases Noida: सीजनल बीमारियों के बीच Scrub Viral की दस्तक, डॉक्टरों ने जताई चिंता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget