एक्सप्लोरर

UP News: यूपी से 12 हजार श्रमिक भेजे जाएंगे इजराइल, जंग के बीच कैसे होगी सुरक्षा? योगी के मंत्री ने दी अहम जानकारी

Israel Labor News: इजराइल और हमास के बीच कई हफ्तों से भीषण जंग जारी है. इस वजह से इजराइल में इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचा है. जिसके लिए उन्होंने भारत से श्रमिकों को भेजने का आग्रह किया.

UP Israel Labor News: बीते दशकों से भारत और इजराइल के बीच संबंध एक नई ऊंचाई पर हैं. फिलहाल इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है. जिस वजह से इजराइल में इमारतों को भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में इजराइल ने भारत से एक लाख से अधिक श्रमिकों की मांग की है और भारत ने भी उस पर सहमति जताई है. उत्तर प्रदेश से भी 12,000 से अधिक श्रमिक इजराइल जाएंगे. जिनमें महिला कामगारों की अभी मांग नहीं है. 

इसकी सूची लगभग तैयार हो चुकी है. इन्हीं मामलों को लेकर एबीपी लाइव ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से खास बातचीत की है. कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इजराइल भारत का बेहद करीबी मित्र देश है. एक लाख से अधिक श्रमिकों की मांग पूरे भारत से की गई है और भारत सरकार ने भी इस पर सहमति जताई है. उत्तर प्रदेश से भी 12 हजार से अधिक श्रमिक भेजे जाएंगे. 

"श्रमिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा"

उन्होंने कहा कि इसके लिए लगभग 16 हजार लोगों की सूची तैयार की जा रही है. जिसके बाद उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. महिला कामगारों की अभी मांग नहीं है. लेकिन एक बात हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारे श्रमिक भाइयों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. हम अपने श्रमिकों को 0% रिस्क पर ही इजराइल भेजेंगे. 

कैबिनेट मंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि इजराइल और भारत से संबंधित ऐसे विषयों को लेकर देश में प्रमुख तौर पर दो केंद्र हैं. एक राजधानी दिल्ली में और दूसरा चेन्नई में. आने वाले समय में हम उत्तर प्रदेश में भी एक केंद्र को खोलने की तैयारी में है और जल्द ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ या कानपुर में इसे बनाने की तैयारी भी है. 

इजराइल में कितनी मिलेगी सैलरी?

उन्होंने कहा कि इजराइल में श्रमिकों को भेजने के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित है. इसके अलावा न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष तक अनुबंध के मुताबिक इजराइल में श्रमिक काम कर सकते हैं. बता दें कि, इजराइल में श्रम करने पर 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति माह सैलरी के साथ फ्री रहने की सुविधा भी मिलेगी.  

ये भी पढ़ें- 

Ramlala Pran Pratishtha: मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हैं स्वामी प्रसाद मौर्य? प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर भड़के खालिद रशीद, सरकार को दी नसीहत!
सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर भड़के खालिद रशीद, सरकार को दी नसीहत!
बहनोई ने की थी हत्या, फतेहपुर में 3 दिन से लापता शख्स की नहर में मिली लाश
बहनोई ने की थी हत्या, फतेहपुर में 3 दिन से लापता शख्स की नहर में मिली लाश
'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज
'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget