एक्सप्लोरर

सपा सरकार में 9, योगी सरकार में 2, जानें- यूपी में किन जिलों के नाम बदले, कौन से रेलवे स्टेशन को मिली नई पहचान

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक कई जिलों, रेलवे स्टेशनो और कस्बों के नाम बदल गए. इसमें हाल ही में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम भी शामिल हो गया है.

उत्तर प्रदेश स्थित शाहजहांपुर जिले में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया. गृह मंत्रालय द्वारा यह सूचना राज्य के मुख्य सचिव को एक पत्र के माध्यम से दी. मान्यताओं के अनुसार, जलालाबाद- भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जन्म स्थली मानी जाती है. सालों से कस्बे का नाम बदलने की मांग हो रही थी. 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब यूपी में किसी जिले या क्षेत्र या रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया हो. वर्ष 2017 में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से यह सिलसिला जारी है.  वर्ष 2012 में जब सपा सरकार आई तब भी 9 जिलों के नाम बदले गए थे.

आइए आपको बताते हैं कि यूपी में अब तक कितने स्थानों के नाम बदल गए-

वर्ष 2024 में अमेठी जिले के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए. इसमें कासिमपुर हाल्ट को जैस सिटी, जैस को गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली को माँ कालिकन धाम, बनी को स्वामी परमहंस, निहालगढ़ को महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज को माँ अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज को अमर शहीद भले सुल्तान और फुरसतगंज को तपेश्वरनाथ धाम नाम दिया गया.

वर्ष 2023 में प्रतापगढ़ जंक्शन को माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन ,अंतू स्टेशन को माँ चंद्रिका देवी धाम अंतू और बिशनाथगंज को शनिदेव धाम बिशनाथगंज नाम दिया गया.

इससे पहले वर्ष 2017 इलाहाबाद जिले को प्रयागराज , 2018 में फैजाबाद  को अयोध्या  के तौर पर नया नाम दिया गया.  वहीं मुगलसराय (नगर) को दीनदयाल उपाध्याय नगर और झांसी रेलवे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के तौर पर बदला गया.

विश्वविद्यालय और कॉलेज्स की बात करें तो सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी को माँ शाकुंभरी यूनिवर्सिटी  और औरैया मेडिकल कॉलेज को अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज नाम दिया गया.

2017 से पहले भी बदले गए नाम

ऐसा नहीं है कि यह काम सिर्फ 2017 के बाद शुरू हुआ. वर्ष 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में भी जिलों के नाम बदले गए. इसमें प्रबुद्ध नगर को शामली ,भीम नगर को संभल ,पंचशील नगर को हापुड़ ,महामाया नगर को हाथरस ,ज्योतिबा फुले नगर को अमरोहा ,काशीराम नगर को कासगंज ,छत्रपति शाहूजी महाराज नगर को अमेठी ,रामाबाई नगर को कानपुर देहात और संत रविदास नगर को भदोही किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget