एक्सप्लोरर

Meerut News: अवैध संबंधों के चलते मां-बेटी ने मिलकर करा दी किसान की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: यूपी के मेरठ में किसान की हत्या की साजिश रचने के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने पत्नी-बेटी संग तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Meerut News: मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में 23 जून को खेत से लौटते समय किसान सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी कविता, बेटी सोनम और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुभाष की हत्या उसकी पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर करवाई थी. पुलिस ने इस वारदात को परिवारिक और अवैध संबंधों को चलते होना बताया है.

पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस के अनुसार, सुभाष की पत्नी कविता के गुलजार नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध थे. वहीं बेटी सोनम का भी विपिन नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सुभाष इन दोनों संबंधों का विरोध करता था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होते थे.

आए दिन के झगड़ों से परेशान होकर कविता और सोनम ने सुभाष को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. उन्होंने गुलजार, विपिन और उसके दोस्त अजगर उर्फ शिवम को हत्या की योजना में शामिल कर लिया. 

खेत से लौटते वक्त मारी युवक को गोली
23 जून की शाम जब सुभाष खेत से लौट रहा था, उसी दौरान अजगर और गुलजार ने उसे रास्ते में घेरकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की और कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर पांचों आरोपियों को धर दबोचा.

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पत्नी कविता, बेटी सोनम, गुलजार, विपिन और अजगर उर्फ शिवम शामिल हैं. पुलिस ने अजगर के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से और जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं एसपी देहात ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों का परिणाम है. उन्होंने बताया अभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है और घटना की और भी सुराग खंगालने की तैयारी में लगी हुई है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget