एक्सप्लोरर

यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले तैयारी शुरू, बॉर्डर पर ही रोक दिए जाएंगे यात्री, किया ये काम तो दर्ज होगी FIR!

Meerut News: मेरठ जिला प्रशासन की तरफ से कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ बैठक की है.जिसमें एडीएम और एसपी ने डीजे को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं और सख्ती से पालन करने के लिए कहा है.

Meerut News: 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर अलग-अलग तैयारियों का जायजा लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. प्रशासन पूरी सख्ती से कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे रहा है. कावड़ यात्रा को लेकर इस बार पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

मेरठ पुलिस लाइन में हुई बैठक में एडीएम सिटी बृजेश कुमार और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने डीजे संचालकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए. और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए भी कहा गया है.

फूहड़ता और भड़काऊ गानों पर लगाई रोक
प्रशासन ने साफ कर दिया कि केवल 12 फीट ऊंचे और 14 फीट चौड़े डीजों को ही कावड़ मार्ग पर एंट्री मिलेगी.इसके साथ बॉर्डर पर ही डीजे की जांच की जाएगी ताकि यातायात में बाधा न हो और कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो. भड़काऊ गानों, तेज साउंड और डीजे कंपटीशन पर भी रोक लगाई गई है. आदेशों की अवहेलना पर न केवल मुकदमा दर्ज होगा बल्कि म्यूजिक सिस्टम भी जब्त कर लिया जाएगा.

एडीएम सिटी बृजेश कुमार ने कहा, 'इस बार स्पष्ट निर्देश हैं कि कांवड़ में इस्तेमाल होने वाला डीजे 12 फीट से ज्यादा ऊंचा और 14 फीट से ज्यादा चौड़ा नहीं होना चाहिए. कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक बाधित न हो, बिजली के तारों से टकराव न हो और कांवड़ियों की सुरक्षा बनी रहे, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है. सीमा पर ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और जो डीजे तय मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें वहीं से लौटा दिया जाएगा.'

मेरठ एसपी ने क्या कहा?
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा, 'कई डीजे संचालक हर बार नियमों का उल्लंघन करते हैं. इस बार ऐसे 15 संचालकों को पहले ही नोटिस जारी किया गया है. भड़काऊ गाने, डीजे कंपटीशन और तेज साउंड पर पूरी तरह रोक रहेगी. अगर किसी ने नियम तोड़े तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर म्यूजिक सिस्टम जब्त कर लिया जाएगा.'

प्रशासन की मंशा है कि यात्रा शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न हो. सभी डीजे संचालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपने साउंड सिस्टम और कांवड़ संरचना को तय मानकों के अनुसार जांच लें ताकि किसी प्रकार की कार्यवाही से बचा जा सके.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget