एक्सप्लोरर

UP News: सगी बहन ने शादी कराने का झांसा देकर भाई की हड़प ली जमीन, दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है पीड़ित

Mahoba News: सगी बहन के द्वारा इकलौते भाई को शादी का झांसा देकर पूरी प्रॉपर्टी हड़पने की शिकायत लेकर युवक एसपी कार्यालय पहुंचा. पीड़ित के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की.

Mahoba: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) में एक सगी बहन ने रिश्तो की मर्यादाओं को ही तार-तार कर डाला. इकलौते भाई को शादी कराने का झांसा देकर उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया. सगी बहन ने पीड़ित भाई की सवा बीघा जमीन हड़प ली और अब भाई दाने-दाने को मोहताज होकर दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है. सगी बहन से मिले धोखे की शिकायत लेकर पीड़ित एसपी कार्यालय (SP Office) न्याय की गुहार लगाने पहुंचा. 

महोबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद के साथ हुई प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने, आरोपी बहन के करतूत की शिकायत लिखित में दी. ये पूरा मामला कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के लाड़पुर गांव का है. यहां के संतोष कुमार नाम के युवक को उसकी सगी बहन ने धोखा देकर उसकी प्रॉपर्टी हड़प ली. बताया जा रहा है कि पीड़ित संतोष कुमार, आरोपी बहन फूला देवी का इकलौता भाई है. मामले में बहन फूला देवी सगे भाई को विवाह कराने का झांसा देकर पूरी जमीन अपने नाम ट्रांसफर करवा लिया. 

सगी बहन ने इकलौते भाई को दिया ये लालच

आरोप है कि पीड़ित संतोष कुमार की सगी बहन फूला देवी ने प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के बदले जल्द शादी करवाने का किया. इसके अलावा उसने पीड़ित को जिंदगी भर बैठाकर खिलाने का लालच दिया. सगी बहन के बहकावे में आकर युवक ने उसकी बात मान ली और शादी के हसीन सपने देखने लगा. मगर सगी बहन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मर्यादाओं को ताक पर रख दिया. बहन ने पीड़ित युवक के साथ मारपीट कर जमीन अपने नाम ट्रांसफर करवा ली.

स्थानीय पुलिस ने नहीं सुनी पीड़ित की शिकायत

पीड़ित युवक के मुताबिक, उसकी सगी बहन ने अपने पति के साथ मिलकर सवा बीघा जमीन अपने नाम करा ली. जब पीड़ित को इस बात की भनक लगी तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई. बहन के द्वारा प्रॉपर्टी धोखे से कब्जा करने के बाद पीड़ित युवक के सामने आजीविका चलाने की समस्या खड़ी हो गई. इंसाफ की आस लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित युवक बहन की करतूत बताकर फफक कर रो पड़ा. पीड़ित का आरोपा है कि इस मामले की शिकायत लेकर वह स्थानीय पुलिस स्टेशन गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसलिए मजबूर होकर वह एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचा है. 

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी में टोल टैक्स से सरकार को कितनी कमाई होती है? जानें- कितने KM नेशनल हाईवे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी
पीलीभीत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, टीन शेड में संचालित स्कूल की छत गिरी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget