एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में मछली पकड़ने गए बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mahoba News: यूपी के महोबा में तालाब में मछली पकड़ने गए बुर्जग की डूबने से मौत हो गई है. इस खबर के मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. गांव निवासी 70 वर्षीय सुंदर लाल गांव के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए थे. फिलहाल शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें सामान्य दिनों की तरह परिवार को उम्मीद थी कि वह मछली पकड़कर घर लौट आएंगे, लेकिन उनके न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. बुजुर्ग की तालाब में डूबकर हुई मौत से परिवार में कोहरम मचा है. वहीं पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है और परिजनों को ढांढस बंधाया है.

तालाब पर मिले मृतक के कपड़े

बताया गया कि परिजन उनकी तलाश में तालाब किनारे पहुंचे तो वहां सुंदर लाल के कपड़े रखे मिले. इसके बाद शक गहराया और ग्रामीणों की मदद से नाव द्वारा तालाब में खोजबीन शुरू की गई. खोज के दौरान अचानक पानी की सतह पर सुंदर लाल का शव उतराता हुआ दिखाई दिया.

 यह दृश्य देखकर परिवारजन और ग्रामीण सन्न रह गए. परिजनों की चीख-पुकार से मौके पर हृदयविदारक माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामले पर अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी. गांव में इस हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि सुंदर लाल मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और अक्सर तालाब में मछली पकड़ने जाया करते थे. 

लेकिन इस बार उनकी यह आदत जानलेवा साबित हुई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है. वहीं पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है और परिजनों को ढांढस बंधाया है.

इस दर्दनाक हादसे ने गांव के लोगों को गमगीन कर दिया है और सभी लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं. 70 वर्षीय सुंदर लाल की मौत से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget