एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में रिफेह-ए-आम क्लब से हटाया गया अवैध कब्जा, एलडीए की बड़ी कार्रवाई

Lucknow News: लखनऊ में रिफेह-ए-आम क्लब पर कर रखे अवैध कब्जे को प्रशासन ने आज खाली करा लिया है. एलडीए की तरफ से बुलडोजर के जरिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

यूपी में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने मंगलवार को रिफेह-ए-आम क्लब परिसर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है. वर्षों से इस क्षेत्र में झोपड़पट्टी डालकर रह रहे लोगों ने कब्जा जमा रखा था.

वहीं लोगों ने न केवल मकान बनाए थे, बल्कि गाड़ियों के गैराज और कई दुकानों का भी निर्माण कर लिया था. वहीं इस कब्जे पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है. एलडीए की इस कार्रवाई में कई पक्के और कच्चे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है.

एलडीए ने पहले ही जारी किया था नोटिस

जानकारी के मुताबिक, एलडीए ने कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी किया था. नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध कब्जा हटाया जाए, अन्यथा प्रशासन सख्त कदम उठाएगा. हालांकि समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया. इसके बाद एलडीए की टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी.

कार्रवाई के दौरान एलडीए ने बुलडोजर चलवाकर झोपड़पट्टी, मकान, गैराज और दुकानों को जमींदोज कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, यह जमीन रिफ़ेह-ए-आम क्लब की है, जिस पर लंबे समय से अवैध निर्माण किए जा रहे थे. एलडीए के मुताबिक, यह अभियान अवैध कब्जों को हटाने और सरकारी संपत्तियों को मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा है.

कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स

इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का विरोध न हो, इसके लिए थाना वजीरगंज की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही. पुलिस ने एहतियातन इलाके में बैरिकेडिंग भी करवाई ताकि कोई अप्रिय स्थिति न पैदा हो. कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों को समझाने के बाद ही हटाया गया.

एलडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है, वे खुद ही समय रहते इसे खाली कर दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एलडीए की इस कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. स्थानीय लोग इस कदम को सही ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि अवैध कब्जों के कारण शहर की सूरत बिगड़ रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
हापुड़: 2 प्लेट छोले-भटूरे ने बिगाड़ा 'इश्क का स्वाद', पत्नी ने पकड़ा प्रेमिका का 'चक्कर'
पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025: इलाहाबाद HC ने नियुक्ति पत्र पर लगाई रोक
UP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025: इलाहाबाद HC ने नियुक्ति पत्र पर लगाई रोक
UP के PM श्री स्कूलों में होगा 'मेरा गांव-मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम', CM योगी की पहल
UP के PM श्री स्कूलों में होगा 'मेरा गांव-मेरा विद्यालय’ कार्यक्रम', CM योगी की पहल

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
IISc ने बढ़ाया का मान, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बना भारत का नंबर 1 संस्थान
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
Embed widget