एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने क्यों अचानक बदल दिया सपा का यूपी चीफ? सामने आई ये वजह

UP Lok Sabha Elections 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां पाल समाज का वोट अच्छा खासा है. ऐसे में वोटरों को साधने के लिए सपा ने श्याम लाल पाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में दो चरण के मतदान हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने अचानक से अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है. समाजवादी पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को अध्यक्ष बनाया है.

नरेश उत्तम पटेल उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. फतेहपुर सीट पर उनके नाम का ऐलान आखिरी दौर में हुआ और इसके एक हफ्ते के भीतर ही समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया. सपा जिस पीडीए के फार्मूले को लेकर आगे चल रही है उसका यह नया दांव भी पीडीए के फॉर्मूले के तहत ही देखा जा रहा है.

कौन हैं श्याम लाल पाल?

श्याम लाल पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं. वे प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट के रहने वाले हैं .पेशे से को शिक्षाविद हैं और एक इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए हैं. पिछले लगभग 20 सालों से श्याम लाल समाजवादी पार्टी में हैं. नरेश उत्तम पटेल की कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष थे. 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े थे पर चुनाव लड़ने के कुछ दिनों बाद ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. वे समाजवादी पार्टी में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं.

इस सीट पर टिकी है अखिलेश यादव की नजर

वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद कहते हैं कि कन्नौज की अपनी सीट बचाने के लिए अखिलेश यादव ने यहां प्रदेश अध्यक्ष बदला है. हालांकि नरेश उत्तम पटेल की लोगों में कमजोर पकड़ भी इसका एक कारण है. नरेश पटेल की कार्यकर्ताओं में कमजोर पकड़ और मजबूत संगठन न होना भी एक कारण है. परवेज अहमद ने कहा कन्नौज लोकसभा से अखिलेश यादव लड़ रहे हैं और वहां पाल समाज का वोट अच्छा खासा है और वहां पाल समाज बीजेपी से नाराज चल रहा है, जिस कारण इस नए प्रदेश अध्यक्ष से अखिलेश यादव को कन्नौज की सीट पर अच्छा फायदा मिल सकता है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी पीडीए की लाइन को आगे बढ़ा रही है और पीडीए के ही एक नेता को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

ये भी पढ़ें: हाथी की चाल ने बदल ली पूर्वांचल की इस सीट पर चाल! अब चाचा भतीजे में होगी लड़ाई, BJP की राह हुई आसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
इस साल सिर्फ एक सीक्वल के सहारे सबसे बड़ा स्टार बना रहा '3 इडियट्स' का ये एक्टर
इस साल सिर्फ एक सीक्वल के सहारे सबसे बड़ा स्टार बना रहा '3 इडियट्स' का ये एक्टर

वीडियोज

लूथरा ब्रदर्स की डिपोर्टेशन क्यों... एक्सट्रैडिशन क्यों नहीं? फर्क क्या है? |ABPLIVE
IPO Alert: ICICI Prudential AMC Ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: Kapil Sharma की 'Dhurandhar' Comedy, Entertain होना है तो देख डालो
Luthra Brothers Detained: लूथरा ब्रदर्स और 42 फर्जी कंपनियों का क्या निकला कनेक्शन! | ABPLIVE
Gujarat Pull Collapse: गुजरात के वलसाड में पुल गिरने की भयानक तस्वीर आई सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
इस साल सिर्फ एक सीक्वल के सहारे सबसे बड़ा स्टार बना रहा '3 इडियट्स' का ये एक्टर
इस साल सिर्फ एक सीक्वल के सहारे सबसे बड़ा स्टार बना रहा '3 इडियट्स' का ये एक्टर
The Devil BO Day 1: 'द डेविल' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन वसूला 50% बजट, दर्शन की बनी कोविड के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
'द डेविल' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन वसूल लिया 50% बजट, जानें- कलेक्शन
बोल दे-बोल दे... हाथ जोड़कर पैसे मांग रही थीं क्यूट बच्चियां, प्यारा वीडियो देख खिलखिला उठे यूजर्स
बोल दे-बोल दे... हाथ जोड़कर पैसे मांग रही थीं क्यूट बच्चियां, प्यारा वीडियो देख खिलखिला उठे यूजर्स
Nursery Admission 2026-27: दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन, स्कूलों की अभिभावकों से नजदीकी स्कूल चुनने की अपील
दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन, स्कूलों की अभिभावकों से नजदीकी स्कूल चुनने की अपील
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
Embed widget