एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: टिफिन बैठक में PM मोदी ने दिया BJP कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, कहा-'रिकॉर्ड तोड़ने के लिए...'

UP Lok Sabha Chunav 2024: पीएम मोदी वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं को टिफिन बैठक कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया. काशी में 600 से अधिक बूथों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार (1 अप्रैल) को वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. टिफिन बैठक कार्यक्रम में आज पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान काशी में कुल 600 से अधिक पोलिंग स्टेशन पर टिफिन बैठक आयोजित किए गए थे.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें मालूम है कि आप लोग जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, लेकिन हम बीजेपी के लोग मेहनत करने वाले हैं. पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए हम मेहनत करते हैं. हर बूथ में रिकॉर्ड तोड़ना है, पूरे लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ना है. पूरे हिंदुस्तान में रिकॉर्ड तोड़ना है और इसलिए हम ज्यादा मेहनत करते हैं .

पीएम मोदी ने की वाराणसी के कार्यकर्ताओं से बात

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बीते 10 सालों में जो भी जनपद में काम हुए हैं. उसको लेकर जनता के बीच जाना है. हमारे काशी की विरासत और नए रूपों को लेकर लोगों के बीच चर्चा करना है. हमारे संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख हमारे बूथ समिति है. आप लोग अपनी जिम्मेदारी के तहत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें. हमें विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना निरंतर प्रयास जारी रखना है और इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए लगातार 25 सालों तक मेहनत करना है.

''मां ने मुझे गोद लिया है''

टिफिन बैठक के दौरान आज वर्चुअली संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 वाराणसी नामांकन की स्मृतियों को ताजा करते हुए कहा कि जब मैं पहली बार चुनाव लड़ने वाराणसी आया था तब से लेकर आज तक मुझे कभी पीछे देखना ही नहीं पड़ा. सभी चीज आप लोगों ने संभाली है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में जब नामांकन करने के लिए मैं यहां आया था तब मीडिया वालों ने मुझसे सवाल पूछा था. तब सहज रूप से मेरे हृदय की गहराई से बात निकली थी कि मुझे किसी ने भेजा नहीं मुझे मां गंगा ने बुलाया है.

2014 में मैं तो कहता था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है, लेकिन अब मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं कि मुझे मां गंगा ने गोद ले लिया है. एक बेटे की तरह, एक संतान की तरह. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे अपील करते हुए कहा कि 1 जून को पहले मतदान फिर जलपान यह मंत्र प्रत्येक घर तक पहुंचना है. इसके साथ साथ वाराणसी के अलग-अलग विधानसभा के पदाधिकारियों से भी प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद किया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी में पल्लवी पटेल की पार्टी के साथ अलायंस पर AIMIM नेता ओवैसी ने दी पहली प्रतिक्रिया, किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget