एक्सप्लोरर

आगरा में पीएम मोदी ने एक तीर से साधे कई निशाने, 9 जातियों का नाम लेकर सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

PM Modi ने Agra में कहा कि देश का संविधान, देश की अदालतें कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी है, उनकी हर बात को देश की न्यायपालिका ने ठुकरा दिया है.

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा की. इस दौरान पीएम मोदी ने 9 जातियों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

आगरा में पीएम मोदी ने कहा कि यहां यूपी में हमारे कुर्मी, मौर्य, कुशवाहा, यादव, जाट, गुर्जर, राजभर तेली पाल... ऐसी अनेक ओबीसी जातियां हैं उनका हक है. भारत के संविधान के अनुसार हक है. इनसे छीनकर सपा और कांग्रेस अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहते हैं.

पीएम ने कहा कि सपा अपने वोट बैंक की खातिर यादवों से ही सबसे बड़ा विश्वासघात कर रही है. मोदी ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वो धर्म के आधार पर रिजर्वेशन लाकर रहेगी. इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि 27% का ओबीसी का जो कोटा है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए, छीन लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए.

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव के नामांकन पर अपर्णा यादव का बयान, कहा- 'उन्हें पीएम मोदी से डर है..'

पीएम ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में जो 2 लड़कों में दोस्ती है, इसका आधार भी ये तुष्टिकरण की राजनीति ही है. दोनों मिलकर भाषण में तो OBC-OBC करते हैं और पिछले दरवाजे से OBC का हक छीनकर अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं.

आगरा में पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो आए दिन बाबा साहेब का अपमान करती है, संविधान का अपमान करती है और सामाजिक न्याय की तो धज्जियां उड़ा देती है. इसी कांग्रेस ने कभी कर्नाटक में, कभी आंध्र प्रदेश में, कभी अपने घोषणा पत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की.

पीएम ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'SC,ST,OBC के हक पर डाका डालने और बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले INDI गठबंधन वालों दिवार पर लिखा हुआ पढ़ लो और सुन लो कि 'जब तक मोदी जिंदा है तब तक ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना होगा'. हमारा संकल्प है- जो भी भ्रष्टाचारी हैं उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget