एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी तो खिलाड़ी हैं', वोटिंग के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा बढ़ाएगा बीजेपी की टेंशन

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 7: अंतिम फेज में यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है. कुशीनगर सीट पर अब तक 48 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी पर तंज कसा है.

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Polling: यूपी की 13 सीटों पर अंतिम चरण का मतदान जारी है. इसमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट शामिल हैं. मतदान के बीच राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की विदाई तय है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी तो खिलाड़ी हैं ही, नित्य नए रूप में आने की कोशिश करते रहते हैं .अच्छा है कि भांप गए कि बीजेपी की विदाई तय है. इसलिए पहले ही साधना में चले गए और सही मायने में पीएम मोदी ने देश के करोड़ों नौजवानों को बेरोजगार बनवा दिया. आज सरकारी संस्थान बेचे जा रहे हैं. देश का चौकीदार तो लुटेरा निकला. सुप्रीम कोर्ट ने 5000 करोड़ की लूट का पर्दाफाश कर दिया. जब सरकार से हटेंगे तो सारे भ्रष्टाचार जनता के बीच में आ जाएगा. 

कुशीनगर से चुनावी मैदान में हैं स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर सीट से चुनावी रण में हैं. वह अपनी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं. कुशीनगर सीट पर भी सातवें यानी अंतिम फेज में चुनाव हो रहा है. आज इस सीट पर भी मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर वोट डाल रहे हैं. ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए चौकीदार लुटेरा निकला बोल दिया है.  

यहां हो रहे अंतिम फेज में चुनाव 

बता दें कि सातवें चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीटों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 134 पुरुष और 10 महिला प्रत्याशी हैं. तो वहीं सातवें चरण में यूपी सहित आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी है. जिसमें यूपी की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं.

कुशीनगर सीट पर हुई 48 प्रतिशत वोटिंग 

यूपी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग जारी है. प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है. वहीं यूपी में दोपहर तीन बजे तक का वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा भी जारी हो गया है. यूपी में तीन बजे तक 46.83 प्रतिशत मतदान हो चुका है. वहीं कुशीनगर सीट पर 48.33 प्रतिशत वोटिंग हुई है. 

ये भी पढ़ें: 'पऊआ पिलाकर झऊवाभर वोट ले लिया', संजय निषाद ने सपा-बसपा पर लगाए गंभीर आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget