एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, जानें कहां ज्यादा-कहां कम वोटिंग?

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Polling: छठे चरण में यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. शाम 5 बजे तक जारी हुए आंकड़ों के अनुसार 52.02 प्रतिशत मतदान हो चुका है. सबसे कम इस सीट पर वोट पड़े हैं.

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज शनिवार (25 मई) को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई. यूपी में छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही सीट के लिए मतदान हुआ.

छठे चरण में शाम 6 बजे तक जौनपुर सीट पर 55.52 प्रतिशत, लालगंज सीट पर 54.39 प्रतिशत, मछलीशहर सीट पर 54.43 प्रतिशत, फुलपूर सीट पर 48.94 प्रतिशत, संत कबीर नगर सीट पर 52.64 प्रतिशत, श्रावस्ती सीट पर 52.76 प्रतिशत, सुल्तानपुर सीट पर 55.59 प्रतिशत, इलाहाबाद सीट पर 51.75 प्रतिशत , अंबेडकर नगर सीट पर 61.54 प्रतिशत, आजमगढ़ सीट पर 56.09 प्रतिशत, बस्ती सीट पर 56.66 प्रतिशत, भदोही सीट पर 53.03 प्रतिशत और डुमरियागंज सीट पर 51.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है. 

शाम पांच बजे तक का आंकड़ा

राज्य में 14 सीटों को लेकर हुई वोटिंग में शाम 5 बजे तक जारी हुए आंकड़ों के अनुसार 52.02 प्रतिशत मतदान हो चुका है. जिसमें सबसे अधिक मतदान अंबेडकर नगर और सबसे कम वोटिंग फूलपुर में हुई है. अंबेडकर नगर में 59.53 प्रतिशत, आजमगढ़ 54.20 प्रतिशत, इलाहाबाद में 49.30 प्रतिशत, जौनपुर में 52.65 प्रतिशत, डुमरियागंज में 50.62 प्रतिशत मतदान हुआ है.

छठे चरण में यूपी की सबसे चर्चित सीटें सुल्तानपुर और आजमगढ़ है. आजमगढ़ सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद दिनेश लाल यादव को टिकट दिया है तो वहीं सपा ने धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है. टक्कर दिनेश लाल यादव और धर्मेंद्र यादव के बीच है. दोनों प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला मतदाताओं ने कर दिया है और उनके किस्तम का फैसला आज ईवीएम में कैद हो चुका है. चार तारीख को पता चलेगा कि किस प्रत्याशी को जनता ने ज्यादा प्यार दिया है और किसे नकार दिया है. 

सुल्तानपुर सीट से बीजेपी ने मेनका गांधी को टिकट दिया है तो वहीं सपा ने इस सीट से पूर्व मंत्री रामभुआन निषाद को टिकट दिया है. बसपा ने इस सीट से उदराज वर्मा को उम्मीदवार बनाया है. अंबेडकर नगर सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने रितेश पांडेय को टिकट दिया है तो वहीं सपा ने इस सीट से छह बार के विधायक लालजी वर्मा क उम्मीदवार बनाया है. बसपा ने इस सीट से कमर हयात अंसारी को मौदान मं उतारा है,. 

सातवें चरण में यहां होगी वोटिंग

सातवें और अंतिम फेज में इन सीटों पर 1 जून को वोटिंग होगी महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन की रैली में युवाओं में उत्‍साह, प्रियंका-अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget