एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav 2024 Schedule: पांचवें चरण में यूपी की 14 सीटों पर होगा चुनाव, जानें कब से होगा नामांकन और कब होगी वोटिंग

UP Lok Sabha Chunav 2024 Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा. इन सभी सीटों पर छह जून को वोटों की गिनती होगी और उसकी दिन रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

UP Lok Sabha Chunav 2024 District-wise Schedule: भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों और चरणों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सभी आंकड़ों को पेश किया. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगा. इस दौरान 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण के दौरान ही लखनऊ पूर्व सीट उपचुनाव होगा.

पांचवें चरण के दौरान जिन 14 सीटों पर चुनाव होगा उनमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बाँदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में चुनाव होगा. पांचवे चरण के दौरान 26 अप्रैल से तीन मई तक नामांकन होगा. इसके बाद चार मई को नामांकन पत्रों की जांच होगा और छह मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे. यहां 20 मई को वोट डाले जाएंगे.

UP Bypolls 2024 Date: यूपी में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानिए कब होगी वोटिंग

कब-कब होगी वोटिंग
लोकसभा के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा. 

लोकतंत्र के सबसे पड़े पर्व में इस बार देश भर में 96.8 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है. इसमें फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है. इस बार यंग वोटर्स में 21 से लेकर 29 साल के वोटर्स के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं, जिनमें 19.74 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि इस बार ट्रांसजेंडर्स मतदाताओं की संख्या 48 लाख है. 88.4 लाख दिव्यांग मतदाता हैं. इसके साथ ही 2.18 लाख सर्विस इलेक्टर्स मतदाता हैं. इस बार महिलाओं के भी बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में हिस्सा लेने की उम्मीद है. 18 से 19 साल की महिला वोटर्स की संख्या इस बार 85.3 लाख है. इसके साथ ही देशभर के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां पर महिला वोटर्स का अनुपात पुरुषों के मुकाबले 1,000 हजार से ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget