एक्सप्लोरर

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की फाइनल चार्जशीट तैयार, 2000 पन्नों में दर्ज हैं खौफनाक वारदात के सबूत

Meerut Murder Case: इस चार्जशीट में मुस्कान और साहिल के बयानों का भी जिक्र है. दोनों ने कबूला कि वो आठवीं कक्षा तक साथ पढ़े थे और शादी के बाद दोबारा संपर्क में आए.

Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में पुलिस ने 2000 पन्नों की चार्जशीट तैयार कर ली है. चार्जशीट में साफ लिखा गया है कि यह हत्या तंत्र-मंत्र के कारण नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग की वजह से की गई थी. पुलिस ने कहा है कि आरोपी साहिल और सौरभ की पत्नी मुस्कान ने मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.

इस चार्जशीट में दर्ज है कि 3 मार्च की शाम सौरभ जब मेरठ में अपने किराए के घर पहुंचे, तो मुस्कान ने खाने में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश किया. इसके बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल को बुलाया. दोनों ने मिलकर बेहोश सौरभ के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. फिर बाथरूम में ले जाकर शव के चार टुकड़े किए. सिर, दोनों हाथ और धड़ को अलग किया गया.

शव को पहले सूटकेस में भरकर फेंकने की थी योजना

पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, शव को पहले सूटकेस में भरकर फेंकने की योजना थी. लेकिन सूटकेस छोटा पड़ गया. इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े एक नीले ड्रम में सीमेंट के घोल में डालकर बंद कर दिए. पुलिस को बेड बॉक्स से खून से सना सूटकेस और उसमें एक हड्डी का टुकड़ा मिला, जो सीमेंट डालते समय गिर गया था. वहीं, चादर, चाकू, उस्तरा, गद्दे का टुकड़ा, और नीला ड्रम भी सबूत के तौर पर मिले हैं.

चार्जशीट में मुस्कान और साहिल के बयानों का भी जिक्र है. दोनों ने कबूला कि वो आठवीं कक्षा तक साथ पढ़े थे और शादी के बाद दोबारा संपर्क में आए. सौरभ के बाहर रहने की वजह से मुस्कान और साहिल का रिश्ता गहरा हो गया था. उन्होंने हत्या की साजिश मिलकर रची और 3 मार्च को उसे अंजाम दिया.

मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बेटी की खोजबीन की शुरू

हत्या का खुलासा तब हुआ जब 18 मार्च को मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बेटी की खोजबीन शुरू की. बेटी मुस्कान से फ़ोन पर बातचीत के दौरान कविता रस्तोगी ने बेटी मुस्कान से सौरभ के बारे में पूछा और कहा पीहू पापा से बात करना चाहती है जिसके बाद मुस्कान टालती रही, लेकिन जब मां ने कहा कि पोती पीहू पापा से बात करना चाहती है, और बात करा तब मुस्कान टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली.

पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इसके बाद सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दी. पुलिस ने उसी रात मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया. जांच में उनके घर से खून के धब्बे, दीवारों पर निशान और शव के नष्ट किए गए सबूत मिले. पुलिस ने चार्जशीट एसीपी ऑफिस को सौंप दी है. उम्मीद है कि 12 से 14 मई के बीच कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी, क्योंकि इन्हीं तारीखों में मुस्कान और साहिल की न्यायिक रिमांड पर सुनवाई भी होनी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget