एक्सप्लोरर

यूपी में फिर कार्यवाहक डीजीपी! प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार या कोई नया? दोपहर बाद ऐलान के आसार

UP DGP: आज उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी के नाम का ऐलान हो सकता है. इस बार भी प्रदेश को कार्यवाहक डीजीपी ही मिलेगा क्योंकि, अभी तक यूपीएससी पैनल को नाम नहीं भेजे गए हैं.

UP DGP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी), आईपीएस प्रशांत कुमार आज 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस बीच आज दोपहर एक बजे यूपी के कार्यवाहक डीजीपी के नाम का ऐलान हो सकता है. इस बार भी प्रदेश को कार्यवाहक डीजीपी ही मिलेगा क्योंकि अभी तक यूपीएससी पैनल को नाम नहीं भेजे गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज से लौटने के बाद कार्यवाहक डीजीपी के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है. माना जा रहा है कि प्रशांत कुमार को ही सेवा विस्तार दिया जा सकता है. 

प्रशांत कुमार को एक बार फिर से कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर हैं. इसकी वजह 31 मई को रिटायर हो रहे आईपीएस अधिकारियों के विदाई समारोह का पत्र है. जिसमें उन पांच अधिकारियों के नाम लिखे हैं जो आज रिटायर हो रहे हैं. इस पत्र में प्रशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है. जिसके बाद उनके सेवा विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसके साथ ही यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की भी अटकलें हैं. 

इन अधिकारियों नाम रेस में शामिल
सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रशांत कुमार के अलावा यूपी पुलिस की डीजीपी पद की रेस में कई और नाम भी शामिल हैं. इनमें एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, राजीव कृष्णा का नाम शामिल है. तिलोत्तमा वर्मा अभी डीजीपी प्रशिक्षण मुख्यालय हैं. वो 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं जबकि राजीव कृष्णा डीजी विजिलेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं. उनके रिटायरमेंट में चार साल का वक्त है. 

पीलीभीत में पत्रकार ने पत्नी संग पीया जहर, अखिलेश यादव बोले- 'एनकाउंटर सरकार कब बुलडोजर लेकर..'

आईपीएस एमके बशाल को भी कार्यवाहक डीजीपी बनाने की चर्चाएं हैं. जबकि 1990 बैच के आइपीएस अधिकारियों में संदीप सांलुके और रेणुका मिश्रा वरिष्ठता सूची में आगे हैं.  बता दें डीजीपी प्रशांत कुमार सीएम योगी के भरोसेमंद अधिकारियों में आते हैं. प्रशांत कुमार को अगर एक्सटेंशन मिलता है तो ऐसा पहली बार होगा जब किसी कार्यवाहक महानिदेशक को सेवा विस्तार मिले.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget