एक्सप्लोरर

Amethi News: दहेज नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस

UP: दोनों की शादी को लगभग 6 साल हो चुके थे और फिलहाल महिला गर्भवती थी. 2 हफ्ते पहले पति ने उसे मार पीटकर घर से निकाल दिया था जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी.

Amethi News: अमेठी में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया जहां दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने शादी के 6 साल बाद अपनी गर्भवती पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया. पति से तीन तलाक मिलने से आहत पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने पति समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कार, जंजीर, अंगूठी की मांग कर रहा था पति

दरअसल पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के पाकरगांव आशापुर का है, यहां की रहने वाली शहनाज बानो की शादी 6 साल पहले जिले के ही शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव के रहने वाले कफील अहमद से हुई थी. शादी के बाद से ही कफील कार, जंजीर, अंगूठी की मांग को लेकर अपनी पत्नी को मारता पीटता था और प्रताड़ित करता था.  दो सप्ताह पूर्व भी कफील ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी को पीटा और घर से निकाल दिया था. पति की पिटाई से आहत शहनाज अपने मायके पहुंची और पूरे मामले के बारे में अपने परिजनों से बताया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

परिजन अभी दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों के साथ समझौता करने में जुटे ही थे कि कल देर शाम पति कफील ने अपनी पत्नी सहनाज को फोन किया और फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया. पति के द्वारा तीन तलाक देने से आहत पत्नी आज मोहनगंज थाने पहुंची और पति, देवर और देवरानी खिलाफ तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

दो सप्ताह से अपने मायके में रह रही थी महिला

वहीं पीड़िता की मानें तो शादी के बाद से ही पति कफील लगातार उसे मारता-पीटता था और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था. महिला ने कहा कि 6 तारीख को कफील ने दहेज की मांग शुरू की और जब मैंने इसका विरोध किया गया तो उसने बेरहमी से मेरी पिटाई और मुझे घर से निकाल दिया. महिला ने कहा कि मैंने अपने मायके वालों को सारी आपबीती बताई. परिजनों के समझाने बुझाने के बाद मैं मायके में ही रहने लगी, लेकिन कल देर शाम पति ने मुझे फोन किया और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया.

यह भी पढ़ें:

सरकारी जमीन पर भक्त प्रभाकर मौर्य ने बनाया है योगी मंदिर! यहां पढ़ें- उसके चाचा की जुबानी, पूरी कहानी

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता मर्डर केस में ऑडियो टेप से बड़ा खुलासा- हत्या के बाद पीड़िता के दोस्त ने आरोपी को किया फोन, जानें क्या हुई बातचीत

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget