एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता मर्डर केस में ऑडियो टेप से बड़ा खुलासा- हत्या के बाद पीड़िता के दोस्त ने आरोपी को किया फोन, जानें क्या हुई बातचीत

Ankit Bhandari के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में एक ऑडियो सामने आया है जिसमें आरोपी पुलकित आर्य की पीड़िता के दोस्त पुष्प की कथित तौर पर बातचीत हो रही है.

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड स्थित पौड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेता के भाई के रिसॉर्ट में रिसेप्सनिस्ट के तौर पर काम करने वाली अंकिता भंडारी के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में एक ऑडियो सामने आया है जिसमें आरोपी पुलकित आर्य की पीड़िता के दोस्त पुष्प की कथित तौर पर बातचीत हो रही है. वारदात के बाद बीजेपी के नेता का बेटा और आरोपी पुलिकत आर्या ने पीड़िता के दोस्त को गुमराह करने की कोशिश की थी. पीड़िता के दोस्त ने पुलकित को फोन किया था लेकिन वो पीड़ित के बारे में जानकारी देने की जगह बातों को इधर उधर घूमाता रहा. बार बार पीड़ित का दोस्त पूछता रहा कि लड़की कहां है लेकिन पुलकित एक के बाद एक बहाना बनाता रहा. हालांकि एबीपी न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

ऑडियो में पीड़िता के दोस्त को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अंकिता की तलाश तो हो रही है लेकिन अब तक वह मिली नहीं. इसके जवाब में पुलकित ने कहा- अच्छा. फिर जब दोस्त ने सवाल किया- आपका फोन क्यों लिया था उन्होंने? इसके जवाब में पुलकित ने कहा कि उसका (अंकिता) का फोन स्विच ऑफ हो गया था और उसे आप से बात करनी थी. जब मैंने आपको लास्ट टाइम फोन किया था तो वो उस टाइम पर वो मेरे साथ ही थी. उसने मेरा फोन लिया तो उसने कहा कि फोन दे दे तो उसने कहा कि मॉर्निंग में दे दूंगी. मेरा फोन रात को उसी के पास था.

Ankita Murder Case: श्रीनगर में लोगों ने किया बदरीनाथ नेशनल हाईवे जाम, भाई को नौकरी और आरोपियों को फांसी देने की मांग

इसके जवाब में दोस्त ने कहा कि अंकिता ने फोन नहीं किया. उल्टा मैंने तीन बार किया लेकिन फोन नहीं उठा. मैंने आपके (पुलकित) नंबर पर भी फोन किया लेकिन वो भी नहीं उठा.... पीड़िता के दोस्त के जवाब पर पुलकित ने अचरज भले लहजे में कहा कि अरे ये कैसे हो सकता है....'

पुष्प को गुमराह करता रहा पुलकित...
पुलकित बातचीत में लगातार पुष्प को गुमराह करता हुआ सुनाई दे रहा है. पुलकित बोल रहा है की हम लोग शाम को अंकिता के साथ निकले थे ऋषिकेश में घूम रहे थे और रात 9 बजे रिजॉर्ट में वापस आ गए थे. अंकिता भी रिजॉर्ट में आई थी, अंकिता ने रात का खाना खाया था.  सुबह अचानक अंकिता कमरे में नहीं मिली, हम सभी तलाश रहे हैं उसको.

पुलकित ने कहा मैंने अपना फोन अंकिता को पूरी रात के लिए दे दिया था.....जबकि खुलासा ये हुआ है की हत्याकांड के पहले अंकिता और बाकी आरोपियों के बीच झड़प में पुलकित का फोन नहर में गिर गया ऐसा जांच में आया है, हालांकि हो सकता है पुलकित ने फोन ठिकाने लगा दिया.

पुष्प ने पहले पुलकित फिर अंकित और फिर भास्कर को फोन लगाया
दरअसल अंकित जब पुलकित और बाकी दो आरोपियों के साथ निकली थी तब भी वो अपने दोस्त से बातचीत कर रही थी अंकिता ने अपने दोस्त से कहा था की वो 8:30 बजे कॉल करेगी लेकिन जब अंकिता ने कॉल नहीं किया था तो अंकिता के दोस्त ने फोन मिलाना शुरू किया था लेकिन अंकिता का फोन नहीं लग रहा था, जिसके बाद पुष्प ने पहले पुलकित फिर अंकित और फिर भास्कर को फोन लगाकर अंकिता का पता पूछना शुरू किया थाय

माना जा रहा है कि पुलकित आर्या ने ये भी प्लानिंग की थी की नहर में अंकिता की लाश ठिकाने लगाने से उसकी लाश तो मिलने से रही फिर जब अंकिता का परिवार और पुलिस जांच करेंगे तो सारा आरोप अंकिता के दोस्त पुष्प पर लगा दिया जाएगा.

इसलिए बातचीत में पुलकित पुष्प से कहता है की कहीं अंकिता तुम्हारे साथ तो नहीं चली गई, तुम्हारे पास तो नहीं आई है अंकिता? क्योंकि तुमसे लगातार बात कर रही थी, जिसके बाद पुष्प कहता है की मैं जहां इस वक्त हूं, वब काफी दूर है ... अंकिता कैसे आ जाएगी, तुम लोग उसे तलाश करो तुम लोग साथ थे, वरना तुम लोगों को मुश्किल होगी.

अंकिता के गायब होने के दूसरे दिन पुष्प ने पुलकित को किया फोन
दरअसल अंकिता के गायब होने के दूसरे दिन फिर पुष्प ने पुलकित आर्या को फोन किया, पुलकित ने बताया की वो पुलिस स्टेशन में बैठा हुआ है, अंकिता का पता लगाने की कोशिश कर रहा है और कहीं न कहीं अंकिता के दोस्त को भी डराकर चुप करवाने की कोशिश कर रहा है. पुलकित का रहा है अभी पुलिस स्टेशन में हूं, सबका कॉल रिकार्ड खंगाला जाएगा, अंकिता ने किस किस से बात की थी सब पता चल जायेगा.

उधर, उत्तराखंड की बेटी के अंतिम संस्कार से परिवार ने इनकार कर दिया है. परिवार पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट की मांग कर रहा है. लड़की के पिता का कहना है कि आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले और बेटी को जल्द से जल्द इंसाफ मिले. 

 Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड में SIT की जांच जारी, प्रभारी रेणुका बोलीं- रिसॉर्ट के सभी लोगों की बनी लिस्ट, होगी कड़ी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget