एक्सप्लोरर

यूपी से आयी राहत की खबर..परिजनों समेत स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट निगेटिव

यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिये सभी संभव कोशिश की जा रही है। इस बीच राज्य के स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह और उनके परिवार के 6 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के कहर के बीच यूपी में मरीजों की संख्या 46 तक पहुंच गयी है। लेकिन आज राहत की खबर भी सामने आयी है। स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह और उनके परिजनों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हालांकि स्वास्थ मंत्री ने कहा कि वे आइसोलेशन की अवधि पूरी करेंगे। देश में लॉकडाउन और सेल्फ क्वॉरेंटाइन का लाभ उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को मिला है।

आपको बता दें कि लंदन से मुंबई होकर लखनऊ आने वाली कोरोना वायरस संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शिकरत करने के बाद ही जय प्रताप सिंह का कोरोना वायरस टेस्ट हुआ था। पहले टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंत्री जय प्रताप सिंह सहित देश के एक दर्जन से अधिक राजनेता खुद आइसोलेशन में चले गये थे। इसी बीच जय प्रताप सिंह की दूसरी के बाद तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

जय प्रताप सिंह सहित उनके परिवार के छह सदस्यों का सैंपल गुरुवार को लिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह सहित उनके परिवार के सभी छह सदस्यों की रिपोर्ट आ गई है। इन सभी की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से सभी राहत महसूस कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुये कहा कि अब मैं पूरी तरह स्वस्थ और फिट हूं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की दी गई सलाह पर अमल कर रहा हूं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्वॉरेंटाइन की 14 दिनों की अवधि पूरा करूंगा।

कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया था। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा फैमिली पार्टी में मैं भी था। जिस फैमिली पार्टी में मैं गया था उनसे घरेलू रिश्ते हैं। मैं तो कनिका कपूर को मैं निजी तौर पर नहीं जानता हूं। पुरानी रिश्तेदारी के नाते पार्टी में गया था।

वसुंधरा और दुष्यंत की रिपोर्ट निगेटिव

बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर जिस पार्टी में शामिल हुई थीं, इसमें राज्स्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके पुत्र व सांसद दुष्यंत सिंह की भी तीसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आयी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही अयोध्या, भक्ति और तकनीक का दिखेगा संगम
दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही अयोध्या, भक्ति और तकनीक का दिखेगा संगम
नितिन नवीन की अगुवाई में गोरखपुर से निकलेगी पदयात्रा, यूपी चुनाव पर होगा मंथन
नितिन नवीन की अगुवाई में गोरखपुर से निकलेगी पदयात्रा, यूपी चुनाव पर होगा मंथन
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब...'
अखिलेश यादव बोले, 'इस बार भी लोकसभा से सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा'
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget