एक्सप्लोरर

हाथरस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

Hathras Accident: हाथरस में हुए इस हादसे पर डीएम आशीष कुमार ने कहा कि हाथरस जिले में एनएच-93 पर थाना चंदपा क्षेत्र में गांव मीतई के पास एक रोडवेज बस तथा टाटा मैजिक गाड़ी में आमने सामने की भिड़ंत हो गई.

Hathras Accident News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां पर रोडवेज बस और मैक्स की भीषण भिड़ंत हुई और इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है और 10 से अधिक लोग घायल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तेरहवीं का भोज खाकर वापस लौट रहे मैक्स लोडर सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मारी है.

यह हादसा थाना चंदपा क्षेत्र आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित मीतई गांव का बताया जा रहा है. बता दें कि मैक्स लोडर सवार लोग सासनी के मुकुंद खेड़ा से तेरहवीं भोज खाकर खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे. इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग भी घायल हुए हैं. इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल डीएम और एसपी पहुंचे. 

हाथरस में हुए इस दर्दनाक हादसे पर डीएम आशीष कुमार ने कहा कि हाथरस जिले में एनएच-93 पर थाना चंदपा क्षेत्र में गांव मीतई के पास एक रोडवेज बस तथा टाटा मैजिक गाड़ी में आमने सामने की भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में मैक्स गाड़ी में सवार चार बच्चों सहित 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा 16 लोग घायल हो गए. इन घायलों में से चार की हालत चिंताजनक है और उन्हें जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है. बाकी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.

इस घटना के बाद जिले के डीएम तथा एसपी सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी घायलों का हाल-चाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे है. बताते हैं कि मैजिक सवार लोग सासनी के गांव मुकुंद खेड़ा से तेरहवीं की दावत खाकर आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव सैमरा वापस लौट रहे थे. डीएम आशीष कुमार ने बताया है कि ओवरटेकिंग करने के कारण यह दुर्घटना हुई है. पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.

हाथरस हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

वहीं इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

मृतकों के परिजनों को 2 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा-PMO

वहीं हाथरस हादसे पर पीएमओ ने कहा उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है. वहीं प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

वहीं इस हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने कहा कि योगी सरकार, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस सब के सब महाभ्रष्ट हैं, सिर्फ अवैध वसूली, चालान वसूली, टोल टैक्स वसूली कर रहे बदले में जनता को कोई सुविधा सुरक्षा नहीं मिलती है. भ्रष्टाचार के कारण ये अवैध वाहन सड़कों पर चलते हैं और मौत का कारण बनते हैं, यही योगी सरकार में हो रहा है. मृतक परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये और समुचित बेहतर उपचार दे सरकार एवं ऐसी घटनाओं की रोकथाम हो.

अपहरण हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget