एक्सप्लोरर

Hardoi Accident: गंगा स्नान को गए श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, हादसे के बाद की फायरिंग

Hardoi News: इस मामले में CO बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर पर कुछ श्रद्धालु बैठकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, पीछे से एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक सड़क हादसे में एक मौत हुई है. हरदोई के बिलग्राम कोतवाली इलाके में गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया, इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया, वहीं इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुला कर मारपीट की और फायरिंग भी की. वहीं घायल का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है.
       
बता दें कि सुरसा कोतवाली इलाके के दहिती शकूरपुर गांव निवासी ठाकुर सिंह ने बताया कि उसका भाई संतराम ट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालुओं को लेकर गंगा स्नान के लिए जा रहा था. यह लोग बिलग्राम पहुंचे ही थे कुछ दूर आगे चलने पर हाईवे के किनारे उन्होंने ट्रैक्टर खड़ा किया और पेशाब के लिए संतराम और छोटे उतर गए. इसी बीच हरदोई की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे संतराम 36 विश्राम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया, इस हादसे को देखकर ट्रैक्टर सवार अन्य लोगों ने चालक व अन्य लोगों को रोकने का प्रयास किया. इसी बीच स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गांव से भी कुछ लोग बुला लिए जिसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट भी की और फायरिंग भी की.
 
बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने प्रधान अनुराग सिंह व अशोक निवासी इटखोरिया को रिवॉल्वर की बट से मारा पीटा जिससे वह घायल हो गए. वहीं मृतक का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल छोटे का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले में सीओ बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर पर कुछ श्रद्धालु बैठकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, पीछे से एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं एक के जिला अस्पताल में मौत हो गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कहां तक पहुंचा? चंपत राय ने दी बेहद अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget