एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में ई-वे बिल की 100 फीसदी स्कैनिंग अनिवार्य, व्यापारियों ने जताई चिंता

E way bill in UP: ई वे बिल के नए स्कैनिंग नियम से व्यापारियों में हड़कंप मच गया. इस नियम के पालन के लिए कंपनियों के बाहर तैनात टीम के जरिये उत्पीड़न की आशंका जताते हुए व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने ई वे बिल की सौ फीसदी स्कैनिंग के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद अब प्रतिष्ठानों से निकलने वाले वाहनों पर लोड सामान और जारी हुए ई वे बिल का निरीक्षण करने के बाद ही गोदाम, वेयरहाउस ओर कंपनियों के बाहर माल जा सकेगा. 

ई-वे बिल में दर्ज माल की संख्या और क्वांटिटी के मिलान की निगरानी की जा रही है, शहर के सभी पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों के बाहर निगरानी दस्ता मौजूद है. अधिकारियों के दस्ते कारोबारियों के ठिकानों और माल वाहन पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ई-वे बिल में दर्ज माल की मात्रा और वास्तविक माल में कोई अंतर न हो.

नवंबर से सौ फीसदी स्कैनिंग
दरअसल, साल 2018 में तीन महीने के लिए ई वे बिल को ट्रायल किया गया था. ट्रायल सफल होने के बाद इसे जून 2018 में केंद्रीय स्तर पर लागू किया गया. इससे पहले मार्च 2018 तक सभी राज्य अपना अलग- अलग टैक्स लिया करते थे, लेकिन 21 नवंबर 2024 को राज्य सरकार ने ई वे बिल की सौ फीसदी स्कैनिंग के आदेश दिए हैं.

इसमें पान मसाला कारोबारियों के साथ लेगा कारोबारियों को भी शामिल किया गया. इससे पहले रास्ते में पकड़े गए माल में अगर ई वे बिल ओर लोड किए गए माल में फर्क मिलता था तो अक्सर अधिकारियों की मिली भगत से इसे पास कर दिया जाता था. 

17 टीमें करेंगी निगरानी
इस पर लगाम लगाने के लिए अब लोहा कारोबारियों और पान मसला कारोबारियों की हर यूनिट के बाहर स्टेट जीसीटी की टीम को तैनात कर दिया गया है. जब किसी भी गोदाम या फैक्ट्री से माल निकलेगा तो उसे अपने दस्तावेज पूरे करने होंगे और बाहर खड़े अधिकारियों की टीम ई वे बिल का निरीक्षण करेगी. इसमें हैरानी की बात ये है कि इस आदेश को लेकर न तो स्टेट जीसीटी के अधिकारी और न ही व्यापारी कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार हैं.

इस शासनादेश को लेकर दिए गए निर्देश पर शहर ओर देहात क्षेत्र के लगभग 14 स्थान जो कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है. इनमें एसएनके मसाला, रॉयल मसाला, मधु पान मसाला, शिखर पान मसाला, केसर, तिरंगा, सिग्नेचर, शुद्ध प्लस, किसान पान मसाला शामिल है. 

इन कंपनियों के ठिकानों के बाहर जीसीटी की टीम तैनात की गई है. इस निर्देश के पालन के लिए जिले की 17 टीमों को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगे.

'व्यपारियों का नहीं होगा अहित'
इस बाबत अपर आयुक्त शशांक शेखर ने ऑफ कैमरा बताया कि शासन के निर्देश को पूरी तरह से पालन किया जाएगा. हमारी टीमें काम कर रही हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन के इस निर्देश से व्यापारियों के हितों का नुकसान नहीं होगा. 

व्यापारियों ने जताई ये आशंका
दूसरी तरफ कुछ व्यापारियों ने बताया कि इस तरह का कोई भी गलत काम व्यापारी वर्ग नहीं कर रहा है, लेकिन इस आदेश के जरिये उत्पीड़न किया जा रहा है. इससे व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त है.

व्यापारियों को डर है कि अधिकारी अपने ऊपर के अधिकारियों को खुश करने के लिए 24 घंटे की जाने वाली मॉनिटरिंग में कुछ न कुछ कमी जरूर निकालेंगे और फिर व्यापारियों पर पेनल्टी लगाएंगे. ये किसी भी लिहाज से सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: संभल हिंसा के वायरल वीडियो का निकला गोरखपुर कनेक्शन, फैक्ट चेक में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget