एक्सप्लोरर

संभल हिंसा के वायरल वीडियो का निकला गोरखपुर कनेक्शन, फैक्ट चेक में चौंकाने वाला खुलासा

Sambhal Violence Viral Video: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था. इस घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो से वायरल हो रही. अब फैक्ट चेक में इसको लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

Sambhal Violence Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़े पैमाने पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस लोगों की भीड़ पर लाठीचार्ज करते हुए दिखाई दे रही है. इस वीडियो को यूजर्स उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास हुई हालिया हिंसा से जोड़कर साझा कर रहे हैं.

हालांकि जांच में यह दावा फर्जी पाया गया है क्योंकि यह वीडियो दिसंबर 2019 का है. उस समय पुलिस ने गोरखपुर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "संभल में पुलिस ने आतंकियों पर लाठीचार्ज किया. ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकियों को लगा होगा कि पुलिस सिर्फ फिल्मों में ही एक्शन करती है, पर यहां असल जिंदगी में 'धोबी पछाड़' दिखा दिया. अब कानून की इस 'लाठी' का असर समझ आयेगा."

कुछ अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को पुलिस की बर्बरता करार देते हुए साझा किया है. दावे की पुष्टि के लिये पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल वीडियो के 'की-फ्रेम्स' को 'रिवर्स सर्च' किया. इस वीडियो को रिवर्स सर्च के दौरान 'लाइव हिंदुस्तान' के यूट्यूब चैनल पर 20 दिसंबर 2019 को अपलोड की गई एक वीडियो रिपोर्ट मिली.

वीडियो के विवरण में दी गई जानकारी के मुताबिक, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गोरखपुर के नखास चौक पर पथराव की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे और भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया था. इस घटना को मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था.

वायरल वीडियो और न्यूज रिपोर्ट में दिखाए गए वीडियो में कई समानताएं हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह वीडियो संभल में हुई हालिया हिंसा की नहीं है. पुष्टि के लिए डेस्क ने गूगल स्ट्रीट व्यू की मदद से मीडिया रिपोर्ट में बताई गई जगह को तलाश किया और पाया कि यह जगह गोरखपुर का नखास चौक है.

हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि वायरल वीडियो दिसंबर 2019 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुए सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान का है. इस वीडियो का संभल में हुई हालिया हिंसा से कोई संबंध नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा फर्जी है.

उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में रविवार (24 नवंबर) को सर्वे के दौरान हिंसा हो गई थी. मस्जिद के पास एकत्र हुई भारी भीड़ ने नारेबाजी की और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. वाहनों में आगजनी भी की. अधिकारियों के अनुसार हिंसा में चार लोगों की मौत हुई जबकि सुरक्षाकर्मियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी में बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के दावों पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP शोषण करेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarkashi: कहां है बबीता? 11 दिन से जारी महासर्च ऑपरेशन, 6 एजेंसियां तलाश में जुटीं, अब तक सुराग नहीं
कहां है बबीता? 11 दिन से जारी महासर्च ऑपरेशन, 6 एजेंसियां तलाश में जुटीं, अब तक सुराग नहीं
बस्ती में फर्जीवाड़ा! मदरसे पर कब्जे के लिए जिंदा लोगों को कागजों में दिखाया मृत, 6 पर केस दर्ज
बस्ती में फर्जीवाड़ा! मदरसे पर कब्जे के लिए जिंदा लोगों को कागजों में दिखाया मृत, 6 पर केस दर्ज
Uttarakhand News: CM धामी ने 221 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, '4.5 साल में दीं 33 हजार सरकारी नौकरियां'
CM धामी ने 221 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, '4.5 साल में दीं 33 हजार सरकारी नौकरियां'
गाजियाबाद में भू-माफिया पर एक्शन, 6 दिन में खाली कराया कब्जा, 5 साल बाद फिर गृह प्रवेश
गाजियाबाद में भू-माफिया पर एक्शन, 6 दिन में खाली कराया कब्जा, 5 साल बाद फिर गृह प्रवेश

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget