एक्सप्लोरर

Mohammed Zubair मामले में जांच के लिए यूपी सरकार ने बनाई SIT, इन छह मामलों की होगी पड़ताल

AltNews ने सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दर्ज छह मामलों की जांच के लिए यूपी सरकार ने मंगलवार को एसआईटी का गठन किया है. जुबैर के खिलाफ यूपी के पांच जिलों में केस दर्ज हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) ने AltNews ने सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (mohammad zubair) मामले में जांच के लिए मंगलवार को विशेष जांच दल यानी एसआईटी (SIT) का गठन किया है. 2 सदस्यों वाली एसआईटी जुबैर के खिलाफ दर्ज छह मामलों की जांच करेगी. इंस्पेक्टर जनरल डॉ. प्रीतिंदर सिंह एसआईटी का नेतृत्व करेंगे जबकि डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल अमित वर्मा इसके सदस्य होंगे. उल्लेखनीय है कि जुबैर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे हैं. 

जांच के बाद दाखिल की जाएगी चार्जशीट
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. यूपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार का कहना है कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच से संबंधित सभी दस्तावेज एसआईटी को सौंप देगी. जुबैर के खिलाफ जिन जिलों में केस दर्ज किए गए हैं एसआईटी उन जिलों की पुलिस की मदद लेगी. जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

यूपी के पांच जिलों में दर्ज हैं जुबैर के खिलाफ मामले
फैक्ट चेकर वेबसाइट चलाने वाले जुबैर पर यूपी के पांच जिलों में मामले दर्ज हैं. यूपी के हाथरस में दो, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं. बता दें कि जुबैर के खिलाफ हाथरस और सीतापुर में इस साल केस दर्ज किया गया है जबकि बाकी जिलों में 2021 में दर्ज किया गया था. जुबैर को 27 जून को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें बीते सोमवार शाम यूपी से दिल्ली के तिहाड़ जेल लाया गया है. सोमवार को ही लखीमपुर खीरी की एक अदालत ने जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था जिस दौरान जुबैर की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी. हालांकि लखीमपुर खीरी पुलिस ने 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की है जिस पर आज सुनवाई होगी.  

Noida News: 40 दिनों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने करवाई मलेरिया जांच, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए- कितने मामले आए

इन आरोपों का सामना कर रहे हैं जुबैर

बता दें कि 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सीतापुर मामले में जुबैर को 5 दिन की अंतरिम जमानत दी थी. जुबैर के खिलाफ एक न्यूज चैनल एंकर के खिलाफ व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने, हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उकसाने वाले पोस्ट अपलोड करने के आरोप हैं. जुबैर के खिलाफ अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें-

Gorakhpur News: कमजोर बूथों को जीतने के लिए BJP बना रही बूथवार रणनीति, CM योगी ने दिए ये सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget