एक्सप्लोरर

हाथरस मामले पर यूपी सरकार का हलफनामा- SC जांच की निगरानी करे, समय सीमा भी तय हो

यूपी सरकार ने जवाब में बताया है कि उसने पीड़ित पक्ष के गांव और घर पर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई है. पुलिस और राज्य अर्धसैनिक बलों की कई टीमें नियुक्त की गई हैं.

नई दिल्ली: हाथरस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कल होने वाली सुनवाई से पहले यूपी सरकार ने हलफनामा दाखिल किया है. कोर्ट ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार की सुरक्षा और उन्हें वकील की उपलब्धता पर जवाब देने को कहा था. राज्य सरकार ने इन पहलुओं का जवाब देने के अलावा सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह सीबीआई जांच की निगरानी करे. जांच पूरी करने की समय सीमा भी तय करे.

पिछले हफ्ते हाथरस मामले में दाखिल जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े को अध्यक्षता वाली बेंच ने सरकार से तीन पहलुओं पर जवाब मांगा था. कोर्ट ने पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा के बारे में पूछा था. कोर्ट ने यह भी पूछा था कि क्या पीड़ित परिवार ने वकील नियुक्त कर लिया है? क्या उन्हें इस मसले पर किसी सहायता की जरूरत है? साथ ही साथ मुकदमे की मौजूदा स्थिति पर भी जानकारी मांगी थी.

यूपी सरकार ने जवाब में ये बताया

यूपी सरकार ने जवाब में बताया है कि उसने पीड़ित पक्ष के गांव और घर पर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई है. पुलिस और राज्य अर्धसैनिक बलों की कई टीमें नियुक्त की गई हैं. घर के बाहर राज्य पीएसी की एक टीम स्थाई रूप से कैंप कर रही है. पीड़िता के पिता, मां, 2 भाइयों, भाभी और दादी को निजी सुरक्षाकर्मी भी दिए गए हैं. घर के बाहर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी स्थाई रूप से तैनात है. घर के बाहरी हिस्से में 8 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि परिवार की निजता का कोई उल्लंघन न हो.

यूपी सरकार ने कोर्ट को यह भी बताया है कि पीड़ित परिवार ने अपनी तरफ से वकील सीमा कुशवाहा और राज रतन को नियुक्त किया है. दोनों उनके लिए पेश हो रहे हैं.

अपने पिछले हलफनामे की तरह यूपी सरकार ने इस बात को दोहराया है कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर बहुत गंभीर है. उसके आग्रह पर मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. सुप्रीम कोर्ट खुद इस जांच की निगरानी करे. जांच की समय सीमा तय की जाए. सीबीआई से कहा जाए कि वह हर 15 दिन में राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दे. इस रिपोर्ट को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करती रहेगी.

यह भी पढ़ें-

भदोहीः अब विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज, शिकायतकर्ता को धमकाने का आरोप

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
UP News: 'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget